Move to Jagran APP

Mahindra XUV500 का सबसे सस्ता वेरिएंट 12.23 लाख रुपये में लॉन्च हुआ

Mahindra XUV500 W3 भारतीय बाजार में लॉन्च हो गई है। Mahindra ने अपनी XUV500 के एंट्री-लेवल W3 वेरिएंट की मुंबई एक्स-शोरूम कीमत 12.23 लाख रुपये है।

By Shridhar MishraEdited By: Published: Fri, 10 May 2019 03:20 PM (IST)Updated: Fri, 10 May 2019 03:26 PM (IST)
Mahindra XUV500 का सबसे सस्ता वेरिएंट 12.23 लाख रुपये में लॉन्च हुआ
Mahindra XUV500 का सबसे सस्ता वेरिएंट 12.23 लाख रुपये में लॉन्च हुआ

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Mahindra XUV500 W3 भारतीय बाजार में लॉन्च हो गई है। Mahindra ने अपनी XUV500 के एंट्री-लेवल W3 वेरिएंट की मुंबई एक्स-शोरूम कीमत 12.23 लाख रुपये है। XUV500 W3 वेरिएंट देश के सभी महिंद्रा डीलरशिप्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। W3 से पहले W5, XUV500 का बेस वेरिएंट था। W5 वेरिएंट की मुंबई एक्स-शोरूम कीमत 12.80 लाख रुपये है। इस हिसाब से W3 वेरिएंट W5 के मुकाबले 57,000 सस्ती है। इसके डिजाइन और इंजन में को भी बदलाव नहीं किया गया है।

loksabha election banner

परफॉर्मेंस

Mahindra XUV500 W3 में पावर के लिए वही 2.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 155 hp की मैक्सिमम पावर और 360 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।

Mahindra XUV500 के बॉडी कवर को Amazon से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें

सेफ्टी

Mahindra XUV500 W3 के सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो इसके फ्रंट में ड्यूल एयरबैग्स और ABS के साथ EBD स्टैंडर्ड दिया गया है।

फीचर्स

W3, Mahindra XUV500 का बेस वेरिएंट है। ऐसे में इसमें कई प्रीमियम फीचर्स नहीं मिलते हैं। हालांकि, इसमें अडजस्टेबल ORVMs, इंजन इमोबिलाइजर, इलेक्ट्रिकली ऑपरेटेड ड्यूल HVAC और प्रोजेक्टर हेडलैंप्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें LED DRLs के साथ क्रोम ग्रिल भी दिया गया है।

Mahindra XUV300 बनी भारतीय ग्राहकों की पसंद, 3 महीने में बुक हुईं 26000 कारें

Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) की तरफ से बताया गया है कि XUV300 के अब तक 26,000 यूनिट्स की बुकिंग हो चुकी है। बता दें कि Mahindra XUV300 का नया वर्जन इस साल फरवरी महीने में लॉन्च हुआ था। ऐसे में XUV300 भारत में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली सबकॉम्पैक्ट SUV बन गई है। Mahindra XUV300 के तीन वेरिएंट्स में सबसे ज्यादा इसके टॉप-एंड वेरिएंट की बिक्री हुई है, जहां इसके कुल 70 फीसद मॉडल बिके हैं। Mahindra XUV300 का नया वर्जन एक प्रीमियम SUV है, जो SsangYong Tivoli प्लेटफॉर्म पर काम करता है। Mahindra XUV 300 चार वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इनमें W4, W6, W8 और W8 (O) शामिल है

Maruti Suzuki Ritz की वाटर रेजिस्टेंट कार बॉडी कवर को Amazon से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढें:

इन 8 गलतियों की वजह से मिनटों में कट सकता है चालान, हो सकती है जेल

नई कार से की गईं ये 6 गलतियां पड़ सकती हैं बहुत भारी

Yamaha और Royal Enfield की इन बाइक्स से सड़क हादसों पर लगेगी लगाम      

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.