Move to Jagran APP

महिंद्रा ने लॉन्च की नई बोलेरो पॉवर प्लस, फीचर्स कर देंगे खरीदने पर मजबूर

महिंद्रा ने आज मुंबई में अपनी बेहद पॉपुलर SUV बोलेरो का नया वर्जन ‘बोलेरो पॉवर प्लस’ को लांच कर दिया है। नई बोलेरो पहले से अग्रेसिव

By MMI TeamEdited By: Published: Mon, 12 Sep 2016 04:53 PM (IST)Updated: Mon, 12 Sep 2016 05:16 PM (IST)
महिंद्रा ने लॉन्च की नई बोलेरो पॉवर प्लस, फीचर्स कर देंगे खरीदने पर मजबूर

नई दिल्ली (बनी कालरा) महिंद्रा ने आज मुंबई में अपनी बेहद पॉपुलर SUV बोलेरो का नया वर्जन ‘बोलेरो पॉवर प्लस’ को लांच कर दिया है। नई बोलेरो पहले से अग्रेसिव होने से साथ-साथ पॉवरफुल भी हुई है। 7 लोगों के बैठने की इसमे जगह दी गयी है। लगातर 10 सालों से महिंद्रा की बोलेरो नंबर की कुर्सी पर है। आइये जानते है इस बार क्या नया लेकर आई है महिंद्रा नई बोलेरो में।

loksabha election banner

कीमत है आकर्षित:
महिंद्रा बोलेरो पॉवरप्लस के BSIV वेरिएंट की मुंबई में एक्स शो रूम कीमत 6.59 लाख रुपए से शुरु होती है। यानी इस कीमत के दम पर यह सवारी ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को लुभा सकती है। गांवो और कस्बों में बोलेरो ज्यादा पसंद की जाती है।

यह भी पढ़े: ये हैं अगस्त में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-5 SUV और MPV

मिलेगी ज्यादा पॉवर और माइलेज:
नई बोलेरो में लगा mHawk इंजन भरोसेमंद है जो अब 13% ज्यादा पॉवर देता है जबकि 5% अतिरिक्त माइलेज भी मिलेगी। 1493cc वाला यह इंजन 70bhp और 195Nm का टार्क देता और वही इसकी माइलेज 16.5 kmpl है। जबकि मौजूदा बोलेरो की माइलेज 15.5 kmpl है।

लुभाएगी अपने स्टाइल से:
बोलेरो पॉवरप्लस का लुक्स दूसरी SUV के मुकाबले थोड़ा सा अलग है। यह वाकई अग्रेसिव नज़र आती है इसकी सिग्नेचर फ्रंट ग्रिल और मस्कुलाइन बम्पर की मदद से यह बोल्ड लगती है। कैबिन पहले से फ्रेश नज़र आता है और ड्यूल टोन कलर्स की मदद से बेहतर लगता है।

बढ़िया स्पेस के साथ आरामदायक भी:
बोलेरो का 2680mm व्हीलबेस लम्बे सफ़र को बेहतर बनाएगा साथ ही इसका कैबिन आरामदायक है। और 7 लोगों के बैठने की इसमें जगा दी गयी है। कैबिन भरपूर स्पेस के साथ आता है।

यह भी पढ़े: Review: अगर चाहते है फन राइड तो होंडा के इस टू-व्हीलर पर हाथ आजमाइए

ये फीचर्स है कमाल के:
नई बोलेरो में वैसे तो कई अच्छे फीचर्स पहले से ही मौजूद है लेकिन इसमें कुछ ऐसे टेक्नोलॉजी वाले फीचर्स है आपको पसंद आयेंगे। जैसे डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ड्राईवर इनफार्मेशन सिस्टम, वौइस मेस्सगिंग , फ्यूल सेविंग माइक्रो हाइब्रिड टेक्नोलॉजी (केवल टॉप वेरिएंट में) ।

लम्बे समय तक साथ निभाएगी:
महिंद्रा नई बोलेरो पर 3 साल अथवा एक लाख किलोमीटर की वारंटी दे रही है। यानी पहले से ज्यादा पॉवरफुल और बेहतर हुई है नई बोलेरो, कंपनी को उम्मीद है यह ग्राहकों को जरूर पसंद आएगी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.