होंडा ने लॉन्च किया नया स्कूटर Dio, कीमत महज इतनी
होंडा ने अपना स्टाइलिश स्कूटर डियो को को अब अपडेट करके लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत 49,132 रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) रखी है। होंडा ने इस स्कूटर को पहले से बेहतर बनाने
नई दिल्ली। होंडा ने अपना स्टाइलिश स्कूटर डियो को को अब अपडेट करके लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत 49,132 रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) रखी है। होंडा ने इस स्कूटर को पहले से बेहतर बनाने बनाया है और इसमें कई कॉस्मैटिक बदलाव भी किये हैं इसके अलावा इसमें नए फीचर्स और इक्विपमेंट को भी शामिल किया हैं। और सबसे बड़ी बात, नया डियो अब BS-IV मानकों से लैस होगा।
ये फीचर्स होंगे ख़ास
कॉस्मैटिक बदलाव में रिडिजाइन फ्रंट पेनल, नए ग्राफिक्स, नया डुअल टोन कलर ऑप्शन और रिडिजाइन इंस्ट्रूमेंट कलस्टर दिया गया है। नए होंडा डियो में क्राउन पर LED पॉजिशन लाइट, मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, ऑटोमैटिक हैडलैंप ऑन (AHO) फीचर्स, ट्यूबलेस टायर्स, इक्वालाइजर और वाइडर सीट के साथ होंडा पैटेंटेड कॉम्बी ब्रैकिंग सिस्टम दिया गया है। इतना ही नहीं यह स्कूटर होंडा ईको तकनीक, और कॉम्बी ब्रेक सिस्टम जैसी खूबियों से लैस है।
मिलेंगे नए कलर्स
नया डियो 5 कलर्स में उलपब्ध होगा। जिनमें ऑरेंज, पर्ल स्पोर्ट्स येल्लो, रेड, ब्लू, और ग्रे मेटालिक शामिल हैं। इस तरह के कलर्स यूथ को ज्यादा भाते हैं।
इंजन अब BS-IV में
पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो डियो में 109.19CC सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड इंजन लगा है। यह इंजन 7,000rpm पर 8hp की पावर और 5,500rpm पर 8.91Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन वी-मैटिक CVT गियरबॉक्स से लैस है।