विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत में लाॅन्च हुए नए इलेक्ट्रिक वाहन, सिंगल चार्ज में चलते हैं 110km, बस इतनी है कीमत

By BhavanaEdited By:
Published: Wed, 03 Feb 2021 04:51 PM (IST)Updated: Thu, 04 Feb 2021 07:28 AM (IST)

Energy EV ने तीन इलेक्ट्रिक वाहनों को लाॅन्च किया है। कंपनी ने आज यानी 3 फरवरी को Glyde+ Evolve Z ...और पढ़ें

Earth इलेक्ट्रिक बाइक की तस्वीर (फोटो साभार : Earth Energy)
Earth इलेक्ट्रिक बाइक की तस्वीर (फोटो साभार : Earth Energy)

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Energy EV Electric Scooter and Motorcyle Launched: देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की तरफ बढ़ते दबाव ने कई स्टार्टअप्स को बढ़ावा दिया है। यह बात इलेक्ट्रिक दोपहिया स्टार्टअप के मामले में काफ हद तक सच है। क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन सामने आए हैं। इस सूची में शामिल होते हुए Energy EV ने तीन इलेक्ट्रिक वाहनों को लाॅन्च किया है। कंपनी ने आज यानी 3 फरवरी को Glyde+, Evolve Z और  Evolve R इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों को लॉन्च किया।

जिसमें Glyde + एक इलेक्ट्रिक स्कूटर है और इसे 92,000 रुपये के प्राइस टैग के साथ पेश किया गया है, जबकि Evolve  एक स्ट्रीट बाइक है, जिसकी कीमत 1.3 लाख रुपये और इवोल्व आर(Evolve R) जो स्क्रैम्बलर मोटरसाइकिल की तरह दिखती है, इसकी कीमत 1.42 लाख रुपये तय की गई है। जानकारी के लिए बता दें, यहां दी गई सभी कीमतें ऑनरोड हैं।

Earth Glyde + : अर्थ एनर्जी ग्लाइड़ में कंपनी ने 2.4W इलेक्ट्रिक मोटर का प्रयोग किया है, जो 60 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड प्रदान करता है। तीनों इलेक्ट्रिक वाहनों में ऑटो हेडलाइट की सुविधा , बैटरी की स्थिति, चार्जिंग स्थिति, रेंज आदि जैसे आवश्यक रीडआउट के लिए एक पूरी तरह से डिजिटल टीएफटी इंस्ट्रूमेंट पैनल के साथ एलईडी हेडलैम्प मिलते हैं। इसमें एक ऐसा एप्लिकेशन भी है जो ड्राइवर को बारी-बारी से नेविगेशन, इनकमिंग कॉल, मैसेज अलर्ट, ट्रिप हिस्ट्री, वाहन डायग्नोस्टिक्स आदि जैसी पूरी जानकारी देता है। इसके जरिए आप इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ अपने स्मार्टफोन को भी पेयर कर सकते हैं।

Evolve Z & Evolve R: कंपनी ने दोनों बाइक्स में समान 96Ah की लीथियम आयन बैटरी दी है, जो Evolve R में करीब 110 किमी की रेंज देने में सक्षम है। वहीं यह बैटरी Evolve Z पर 100किमी की रेंज देती है। इवॉल्व आर एक मस्कुलर बीस्ट है। यह बाइक फास्ट चार्जिंग सुविधा के माध्यम से 40 मिनट में चार्ज हो जाती है।