विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Citroen Basalt X भारत में लॉन्च, वेंटीलेटेड सीटें, क्रूज कंट्रोल समेत प्रीमियम फीचर्स से लैस

Published: Fri, 05 Sep 2025 01:26 PM (IST)Updated: Fri, 05 Sep 2025 02:48 PM (IST)

सिट्रोन ने भारत में अपनी नई Citroen Basalt X कार लॉन्च की है जो मिड-स्पेक और टॉप-स्पेक ट्रिम्स पर आधारित ...और पढ़ें

Citroen Basalt X भारत में लॉन्च हुई।
Citroen Basalt X भारत में लॉन्च हुई।

HighLights

  1. इसमें वेंटीलेटेड फ्रंट सीटें, 360-डिग्री कैमरा, क्रूज़ कंट्रोल और एंबिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं।
  2. इसमें बसॉल्ट के ही 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड और 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन विकल्प दिए गए हैं।

ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। फ्रेंच कार निर्माता कंपनी सिट्रोन ने भारत में अपनी नई Citroen Basalt X को लॉन्च कर दिया है। यह कार मिड-स्पेक और टॉप-स्पेक ट्रिम्स पर बेस्ड है। इसके बाहर का डिजाइन भले ही हाल ही में आ रही मॉडल जैसा है, लेकिन इसके इंटीरियर को नया थीम और कई बेहतरीन फीचर्स से लैस किया गया है। आइए विस्तार में जानते हैं कि सिट्रोन बेसाल्ट एक्स को किन खास फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है?

Citroen Basalt X क्या है नया?

Citroen Basalt X

  • Basalt X के बाहर का डिजाइन रेगुलर बेसाल्ट मॉडल से मिलता-जुलता है। इसमे वी-शेप के LED DRLs, प्रोजेक्टर LED हेडलाइट्स और रैपअराउंड LED टेल लाइट्स दी गई है। इसमें ग्रिल पर लाइटिंग स्ट्रिप्स और टेलगेट पर Basalt X की बैजिंग की दी गई है। साथ ही 16-इंच के ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स और रग्ड बॉडी क्लैडिंग भी मिलती है।
  • इसके इंटीरियर में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। Basalt X के हायर वेरिएंट में ब्लैक और टैन इंटीरियर थीम दी गई है, जो रेगुलर मॉडल के ऑल-व्हाइट इंटीरियर से ज्यादा प्रीमियम लगता है। इसमें मिड-स्पेक मॉडल में ग्रे और व्हाइट थीम दी गई है। इसमें ट्विन कपहोल्डर्स के साथ एक रियर सेंटर आर्मरेस्ट को भी शामिल किया गया है।

Citroen Basalt X

  • फीचर्स के मामले में Basalt X में वेंटीलेटेड फ्रंट सीटें, 360-डिग्री कैमरा, क्रूज़ कंट्रोल, ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और एंबिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स से लैस किया गया है।

Citroen Basalt X के बाकी फीचर्स

Citroen Basalt X

  • Basalt X में रेगुलर मॉडल वाले कुछ फीचर्स भी दिए घए हैं। इसमें 7-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 10.2-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, और रियर सीट पैसेंजर के लिए एडजस्टेबल अंडर-थाई सपोर्ट दी गई है। इसमें वायरलेस फोन चार्जर, रियर वेंट्स के साथ ऑटो AC भी दिया गया है।
  • पैसेंजर्स की सेफ्टी के लिए Basalt X में 6 एयरबैग्स (स्टैंडर्ड), TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम), हिल होल्ड असिस्ट, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज और सेंसर के साथ एक रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स को दिया गया है।

Citroen Basalt X का इंजन

  • इसे दो इंजन ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 82 PS की पावर और 115 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जो 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है।
  • इसका दूसरा 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो 110 PS की पावर और 190 Nm (MT) या 205 Nm (AT) का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन दिया गया है।

Citroen Basalt X की कीमत

वेरिएंट  PURETECH 82 MT

1.2P NA

PURETECH 110 MT

1.2P TURBO

PURETECH 110 AT

1.2P TURBO

YOU 7,95,000 रुपये - -
PLUS 9,42,000 रुपये 10,82,000 रुपये 12,07,000 रुपये
MAX - 11,62,500 रुपये 12,89,500 रुपये
  • यह कीमत GST सुधारों पर निर्भर करती है, जो 22 सितंबर 2025 से प्रभावी होंगे। यह कीमत 40% के प्रस्तावित GST दर को ध्यान में रखकर तय की गई है। शुरुआती बुकिंग पर MAX ऑटोमैटिक पर CARA मुफ्त में दिया जा रहा है। Halo 360° कैमरा 25,000 रुपये में (Axs. Pack)। ड्यूल-टोन रूफ 21,000 रुपये में उपलब्ध है।
  • Basalt X का भारतीय बाजार में मुकाबला Tata Curve से देखने के लिए मिलेगी, जबकि यह Hyundai Creta, Kia Seltos और Maruti Grand Vitara जैसे कॉम्पैक्ट एसयूवी के लिए भी एक स्टाइलिश ऑप्शन है।