Move to Jagran APP

नई BMW S 1000 XR प्रो भारत में हुई लॉन्च, कीमत 20.90 लाख रुपये

BMW Motorrad ने भारतीय बाजार में एडवेंचर स्पोर्ट बाइक नई BMW S 1000 XR प्रो लॉन्च कर दी है।

By Ankit DubeyEdited By: Published: Thu, 16 Jul 2020 01:33 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jul 2020 01:33 PM (IST)
नई BMW S 1000 XR प्रो भारत में हुई लॉन्च, कीमत 20.90 लाख रुपये
नई BMW S 1000 XR प्रो भारत में हुई लॉन्च, कीमत 20.90 लाख रुपये

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। BMW Motorrad ने भारतीय बाजार में अपनी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा बिकने वाली एडवेंचर स्पोर्ट बाइक नई BMW S 1000 XR प्रो लॉन्च कर दी है। नई बाइक कंप्लीटली बिल्ट-अप यूनिट (CBU) के रूप में BMW मोटोराड डीलर नेटवर्क के जरिए उपलब्ध है। कंपनी ने इसकी कीमत 20.90 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखी है। नई BMW S 1000 XR किसी भी किस्म का समझौता नहीं करती है। यह एक ऑल-डे स्पोर्ट्स बाइक है जो अनूठे ढंग से स्पोर्टी और लंबी दूरी के परफॉर्मेंस का बेहतरीन मेल करती है। इसका स्पोर्टी अंदाज RR से आता है। GS की सीधी और आरामदेह सीट पोजिशन के साथ इसके शानदार एर्गोनॉमिक्स, हर मोड़ और सीधी सड़क का आनंद ले पाना मुमकिन बनाते हैं।

loksabha election banner

BMW ग्रुप इंडिया के एक्टिंग प्रेसिडेंट, आरलिंडो टेक्सेरा ने कहा, "नई BMW S 1000 XR एडवेंचर स्पोर्ट्स सेगमेंट में एक नया Benchmark स्थापित करती है। यह एक पावर-पैक्ड परफॉर्मर है जो रेसट्रैक का वास्तविक अहसास आम सड़कों पर ले आती है। अपने नए विकसित इंजन और एर्गोनॉमिक्स के साथ, इसमें गजब की परफॉर्मेंस, स्पोर्टी राइड और लंबी दूरी तय की क्षमता है। एक अलग अनुभव का इंतजार कर रहे राइडर्स BMW S 1000 XR की अनेक खूबियों की ओर आकषर्क होंगे। किसी भी सफर के लिये यह बेमिसाल साथी है, जो बाइकिंग के दीवानों को बिल्कुल नए स्तर पर मोटरसाइकिलिंग का आनंद प्रदान करेगी।"

दिखने में नई 2020 BMW S 1000 XR प्रो में कुछ डिजाइन बदलाव भी मिलते हैं। इसमें फ्रंट फेयरिंग, बॉडी पैनल्स और फ्यूल टैंक डिजाइन अपडेट देखने को मिलता है। हेडलाइट डिजाइन भी नया है और इसमें अब फुल LED लाइटिंग देखने को मिलती है। कंपनी ने इसमें 999 cc, इन-लाइन फोर-सिलेंडर इंजन दिया है जो BMW S 1000 RR पर आधारित है। XR को बेहतर लो और मिड रेंज के लिए ट्यून किया गया है। इंजन 11,000 rpm पर 165 bhp की पावर और 9,250 rpm पर 114 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ने में इसे 3.3 सेकंड का वक्त लगता है और इसकी टॉप स्पीड 200 kmph से ज्यादा है।

नई BMW S1000 XR को ‘तीन साल, अनलिमिटेड किलोमीटर्स’ की स्टैंडर्ड वारंटी के साथ पेश किया गया है। इससमें वारंटी को चैथे और पांचवें वर्ष तक बढ़ाने का विकल्प भी मौजूद है। रोड साइड असिस्टेंस, जो 24x7 365 दिनों का पैकेज है, ब्रेकडाउन और टोइंग की सेवाएं सुनिश्चित करता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.