Mercedes-AMG G63 भारत में हुई लॉन्च, कीमत 2.19 करोड़ रुपये
भारत में जी-क्लास की मर्सिडीज-एएमजी G63 पहला AMG वर्जन है और यह रेगुलर पेट्रोल इंजन विकल्प के साथ उपलब्ध नहीं होगी
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। नई जनरेशन मर्सिडीज-एएमजी G63 भारत में लॉन्च हो चुकी है। कंपनी ने इसकी कीमत 2.19 करोड़ रुपये (एक्स शोरूम इंडिया) रखी है। पुराने वर्जन के मुकाबले यह काफी बड़ी और ज्यादा पावरफुल है। भारत में जी-क्लास का यह पहला AMG वर्जन है और यह रेगुलर पेट्रोल इंजन विकल्प के साथ उपलब्ध नहीं होगी, यानी इसमें नया इंजन दिया गया है। मर्सिडीज-बेंज इंडिया देश में लग्जरी एसूयवी को लेकर निश्चित रूप से काम कर रही है और कंपनी ने G63 फ्लैगशिप एसयूवी को हाई-एंड एसयूवी खरीदारों को टार्गेट करते हुए लॉन्च किया है।
मर्सिडीज-AMG G63 के एक्सटीरियर की बात करें तो इसमें कई बढ़े बदलाव किए गए हैं लेकिन इसमें वही पारंपरिक लुक दिया गया है। जी-वैगन एसयूवी को अपने पारंपरिक एसयूवी डिजाइन के साथ मॉडर्न फीचर्स के तौर पर जाना जाता है। इस एसयूवी में अब फीचर्स के तौर पर ऑल-राउंड LED हेडलैंप क्लस्टर के साथ DRLs दिया गया है। इसके अलावा इसमें नई फ्रंट ग्रिल के साथ वर्टिकल स्लॉट्स और AMG बंपर के साथ मैट इरिडियम सिल्वर में बड़ी साइड एयर इनलेट्स फिनिश्ड दिया गया है। इसके साथ ही इसमें साइड एग्जॉस्ट के साथ फ्लेयर्ड व्हील आर्क्स और 22-इंच रिम्स के साथ रेड फिनिश्ड में ब्रेक कैपिलर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें क्रोम ट्रीटमेंट और AMG बैजिंग दी गई है। मर्सिडीज-AMG G63 एसयूवी अब 101mm लंबी और 121mm चौड़ी और 40mm ऊंची हो गई है।
मर्सिडीज-बेंज G63 में 4 लीटर V8 बाई-टर्बो इंजन दिया गया है जो G63 में मौजूद 5.5 लीटर V8 को रिप्लेस करता है। यह इंजन 6000rpm पर 585bhp की पावर और 2500-3500rpm पर 850Nm का टॉर्क जनरेट करता है। 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ने में इसे महज 4.5 सेकंड़ का वक्त लगता है। यह इंजन 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। कार की टॉप स्पीड 220 किलोमीटर प्रति घंटा है।
मर्सिडीज-बेंज G63 भारत में कंप्लीट्ली बिल्ट यूनिट (CBU) के रूप में भी आती है जिसके चलते अतिरिक्त इंपोर्ट ड्यूटी टैक्स दिखता है।