होंडा जैज का अपडेटेड मॉडल भारत में हुआ लॉन्च, इन तीन कारों से है मुकाबला
थर्ड-जनरेशन होंडा जैज को कंपनी ने 2015 के मध्य में लॉन्च किया था और इसमें पहला अपडेट अब तीन साल के बाद मिला है
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। होंडा कार्स इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी होंडा जैज का अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है। थर्ड-जनरेशन होंडा जैज को कंपनी ने 2015 के मध्य में लॉन्च किया था और इसमें पहला अपडेट अब तीन साल के बाद मिला है। ग्लोबल वर्जन की तरह कंपनी ने इसमें कोई स्टाइलिंग अपडेट्स नहीं दिए हैं, लेकिन होंडा ने इस कार के फीचर्स अपडेट किए हैं और यह कार अब कुछ ही वेरिएंट्स में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
होंडा जैज (एक्स शोरूम दिल्ली)
पेट्रोल मैनुअल
वेरिएंट | पुरानी | नई |
E | 5.99 लाख रुपये | बंद हो गई |
S | 6.62 लाख रुपये | बंद हो गई |
SV | 7.05 लाख रुपये | बंद हो गई |
V | 7.40 लाख रुपये | 7.35 लाख रुपये |
VX | 7.89 लाख रुपये | 7.79 लाख रुपये |
पेट्रोल CVT
वेरिएंट | पेट्रोल (पुरानी) | पेट्रोल (नई) |
S CVT | 7.70 लाख रुपये | बंद हो गई |
V CVT | 8.46 लाख रुपये | 8.55 लाख रुपये |
VX CVT | ---- |
डीजल
वेरिएंट | पुरानी | नई |
E | 7.35 लाख रुपये | बंद हो गई |
S | 8.03 लाख रुपये | 8.05 लाख रुपये |
SV | 8.43 लाख रुपये | बंद हो गई |
V | 8.89 लाख रुपये | 8.85 लाख रुपये |
VX | 9.31 लाख रुपये | 9.29 लाख रुपये |
होंडा ने जैज का बेस स्पेसिफिकेशन E वेरिएंट बंद कर दिया है। डीजल में बेस वेरिएंट सिर्फ S ही है। वहीं पेट्रोल मॉडल में सिर्फ V और VX ही मौजूद है। इसके अलावा होंडा ने जैज की क्लासिक मैजिक सीट्स भी बंद कर दी हैं। कार के अपडेटेड वर्जन में कुछ नए फीचर्स शामिल किए गए हैं जिसमें पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, नया 7-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ एप्पल कारप्ले और एंड्रायड ऑटो और क्रूज कंट्रोल फीचर दिया गया है। सेफ्टी की बात करें तो कंपनी इसमें पुराने वाले ही डुअल फ्रंट एयरबैग्स, ABS के साथ EBD स्टैंडर्ड रखेगी। इसके अलावा अब स्पीड-सेंसिंग ऑटो डोर लॉक और रियर पार्किंग सेंसर भी स्टैंडर्ड उपकरण होंगे।
2018 होंडा जैज में नया फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट दिया गया है जो WR-V में भी है। इसके अलावा इसमें अपडेटेड LED टेल लैंप्स दिया गया है। होंडा ने दो नए एक्सटीरियर कलर ऑप्शन के तौर पर 2018 जैज में अमेज वाला रेडिएंट रेड और ल्यूनर सिल्वर कलर दिया है। कंपनी ने अब कार्नेलियन रेड और एलाबैस्टर सिल्वर कलर्स को बंद कर दिया है।
मैकेनिकली जैज में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। कंपनी ने (90PS/110Nm) वाला 1.2 लीटर i-VTEC पेट्रोल और (100PS/200Nm) वाला 1.5 लीटर i-DTEC डीजल इंजन दिया है। पेट्रोल इंजन 5-स्पीड मैनुअल और 7-स्टेप CVT से लैस है। डीजल इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।
प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में होंडा जैज का मुकाबला मारुति सुजुकी बलेनो (कीमत 5.35 से 8.49 लाख रुपये), फॉक्सवैगन पोलो (कीमत 5.53 लाख से 9.33 लाख रुपये) और हुंडई एलीट i20 (कीमम 5.40 लाख से 9.21 लाख रुपये) है। सभी कीमतें एक्स शोरूम दिल्ली है।