यामाहा की R15 V3.0 इस साल होगी लॉन्च, जानिए कीमत व अन्य फीचर्स
यामाहा अपनी पॉवरफुल और स्पोर्टी बाइक R15 V3.0 को इसी साल भारत में लॉन्च करने जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नया मॉडल अपने पुराने मॉडल के मुकाबले
नई दिल्ली: यामाहा अपनी पॉवरफुल और स्पोर्टी बाइक R15 V3.0 को इसी साल भारत में लॉन्च करने जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नया मॉडल अपने पुराने मॉडल के मुकाबले कही ज्यादा स्पोर्टी और बेहतर होगा। नई बाइक पहले से ज्यादा फुर्तीली भी होगी। साथ ही इसका स्टाइल ग्राहकों को पसंद आएगा।
ये फीचर्स हो सकते हैं शामिल:
R15 V3.0 के लुक्स में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे, पर यह बदलाव बहुत ज्यादा भी नहीं होंगे।
बाइक में इस बार LED हेडलाइट और टेललाइट देखने को मिल सकती है। वही इसके सस्पेंशन और टायर्स पहले की तुलना में और बेहतर किये जाने की उम्मीद है। बाइक का फ्यूल टैंक 11 लीटर का होगा।
बाइक का वजन करीब 137 किलोग्राम होने का अनुमान।
इंजन में है दम:
नई R15 V3.0 बाइक में 155.1 cc का लिक्विड कूल्ड, फॉर स्ट्रोक इंजन मिलेगा। यह इंजन फ्यूल इंजेक्शन तकनीक से लैस होगा। इसके अलावा बाइक में 6 स्पीड ट्रास्मिशन लगे होंगे। बाइक में ट्रांस्मिशन को अच्छा बनाने के लिए इसमें वेट-टाइप मल्टी प्लेट क्लच दिया गया है। इसके आलावा यह बाइक बेहतर माइलेज भी देगी।
क्या होगी कीमत?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यामाहा अपनी इस नई बाइक को करीब 1.30 लाख रुपये में लॉन्च कर सकती है। खबर यह है की यामाहा इस नई बाइक को अप्रैल-मई में लॉन्च कर सकती है।
Image source : Yamaha Motor Indonesia/Facebook