Yamaha के नए मैक्सी स्कूटर Majesty S 155 से उठा पर्दा, भारत में नहीं होगा लॉन्च
2020 Yamaha Majesty S मैक्सी स्कूटर को कंपनी ने जापान में पेश कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत 3.45 लाख येन यानी करीब 2.4 लाख रुपये रखी है।
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। 2020 Yamaha Majesty S मैक्सी स्कूटर को कंपनी ने जापान में पेश कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत 3.45 लाख येन यानी करीब 2.4 लाख रुपये रखी है। जापान में Majesty S एक पॉपुलर स्कूटर है और इसे कंपनी ने 2020 के लिए नए फीचर्स और स्टाइलिंग के साथ अपडेट कर दिया है। कंपनी ने इस स्कूटर के फ्रंट में नया LED प्रोजेक्टर लैंप के साथ नया LED डेटाइम रनिंग लैंप दिया है।
145 kg वजन वाले Yamaha Majesty S में बड़ा 7.4 लीटर फ्यूल टैंक, फ्रंट में टेलिस्कॉपिक सस्पेंशन और रियर में मोनोशॉक दिया है। स्कूटर के फ्रंट में 267 mm डिस्क और रियर में 245 mm डिस्क दिया गया है। वहीं, सेफ्टी के तौर पर ABS स्टैंडर्ड दिया गया है। फीचर्स की बात करें तो Yamaha Majesty S 155 में एक 12V सॉकेट और बड़ा 32 लीटर अंडरसीट स्टोरेज दी गई है। कंपनी ने इसे तीन कलर विकल्प येलो, ब्लैक और ग्रे में उतारा है।
नए Yamaha Majesty S में 155 cc का लिक्विड कूल्ड इंजन दिया है, जो 7,500 rpm पर 15 bhp की पावर और 6,000 rpm पर 14 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन CVT गियरबॉक्स के साथ आता है। इंजन इसमें समान Yamaha YZF R15 वाला ही है, लेकिन यह 3.5 bhp कम पावर देता है। इसका माइलेज भी 37.5 kmpl है। इस स्कूटर की डिलीवरी अप्रैल महीने से शुरू हो जाएगी। इसके अलावा जल्द ही इसे मलेशिया और फिलीपींस में उतारा जाएगा, लेकिन भारत में फिलहाल इसे लॉन्च नहीं किया जाएगा, क्योंकि इसकी कीमत काफी ज्यादा होगी।
ये भी पढ़ें:
Coronavirus: MG Motor ने भारत में मेडिकल सहायता के लिए दिया Rs 2 करोड़ का दान
BS6 Harley-Davidson Forty-Eight और Forty-Eight स्पेशल की कीमतें आई सामने