विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Yamaha ने लॉन्च की देश की पहली Hybrid Bike, जानिए पेट्रोल वाली से कितनी है अलग

Published: Thu, 13 Mar 2025 04:00 PM (IST)

Yamaha FZ-S FI Hybrid vs FZ-S FI हाल ही में Yamaha ने देश की पहली हाइब्रिड मोटरसाइकिल FZ-S FI Hybrid ...और पढ़ें

Yamaha FZ-S FI Hybrid vs FZ-S FI
Yamaha FZ-S FI Hybrid vs FZ-S FI

HighLights

  1. हाइब्रिड बाइक में मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं।
  2. FZ-S FI Hybrid में SMG तकनीक दी गई है।
  3. Hybrid मॉडल को नए कलर ऑप्शन दिया गया है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया यामाहा मोटर (IYM) ने अपनी पॉपुलर बाइक FZ-S Fi के अपडेटेड हाइब्रिड वर्जन को लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि ये भारत में पहली हाइब्रिड बाइक है। यामाहा कि इस हाइब्रिड की कीमत स्टैंडर्ड FZ-S Fi से 10 हजार रुपये ज्यादा है। इतना ही नहीं, यह तो इसी पर बेस्ड भी है। इसमें नियमित बाइक के फीचर्स को बरकरार रखने के साथ ही नए फीचर्स भी दिए गए हैं। आइए जानते हैं कि Yamaha FZ-S FI Hybrid और FZ-S FI में कितना अंतर है।

1. कीमत (Price)

  • FZ-S FI Hybrid: 1,44,800 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली)
  • FZ-S FI: 1,34,800 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली)

अंतर: FZ-S FI Hybrid की कीमत FZ-S FI से 10,000 रुपये ज्यादा रखी गई है।

2. डिजाइन (Design)

  • FZ-S FI Hybrid: Racing Blue और Cyan Metallic Grey रंग में उपलब्ध है।
  • FZ-S FI: Metallic Grey और Matt Black रंग में उपलब्ध है।

अंतर: दोनों ही मोटरसाइकिल के सिल्हूट एक समान है और दोनों एक ही वेरिएंट में आती है। दोनों के कलर ऑप्शन में थोड़ा अंतर है। Hybrid मॉडल को नए और स्टाइलिश कलर ऑप्शन में लेकर आया गया है।

3. इंजन (Engine)

  • दोनों ही मोटरसाइकिल में 149cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 12.4PS की पावर और 13.3Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ ही यह E20-फ्यूल और OBD-2B के लिए अनुपात करते हैं।

अंतर: FZ-S FI Hybrid में SMG (Smart Motor Generator) में तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है, जो इंजन की रिफाईनमेंट को बढ़ाने के साथ ही इसे साइलेंट स्टार्ट करता है। इसमें दिया गया  SMG इलेक्ट्रिक मोटर की तरह काम करता है और इंजन के पावर आउटपुट को भी बढ़ाने में मदद करता है, जिसकी वजह से बाइक स्मूद चलती है। वहीं SMG बैटरी को भी चार्ज करता है। इस फीचर को स्टैंडर्ड FZ-S Fi में नहीं दिया गया है।

4. फीचर्स (Features)

  • FZ-S FI Hybrid: इसे 4.2-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और SMS अलर्ट्स जैसे फीचर्स लैस किया गया है।
  • FZ-S FI: इसमें LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कम कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।

अंतर: FZ-S FI Hybrid को TFT स्क्रीन और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसी मॉडर्न फीचर्स दिए हैं, जो FZ-S FI में नहीं मिलते हैं।

5. अंडरपिनिंग (Underpinnings)

  • दोनों ही बाइक में समान अंडरपिनिंग मिलते हैं। दोनों में ही 17-इंच एलॉय व्हील्स, 100-सेक्शन फ्रंट और 140-सेक्शन रियर ट्यूबलेस टायर्स, टेलीस्कोपिक फोर्क और 7-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन, 282mm फ्रंट और 220mm रियर डिस्क ब्रेक (सिंगल-चैनल ABS के साथ) दिया गया है।

अंतर: भले ही दोनों मोटरसाइकिल के अंडरपिनिंग्स समान हैं। हालांकि, FZ-S FI Hybrid का वजन 1kg ज्यादा है, क्योंकि इसमें Hybrid तकनीक का इंटिग्रेशन किया गया है।

6. सुरक्षा (Safety)

दोनों ही मोटरसाइकिल में सेफ्टी फीचर्स समान ही दिए गए हैं। इनमें ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, साइड-स्टैंड इंजन कट ऑफ दिया गया है। इनमें से ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम बाइक को सड़क पर बेहतर पकड़ बनाए रखने में मदद करता है और साइड-स्टैंड इंजन कट ऑफ इंजन को साइड-स्टैंड पर रहते हुए चालू नहीं होने देता है।

यह भी पढ़ें- गर्मी में इन 10 तरीकों से करें बाइक की देखभाल, वरना बीच रास्ते हो सकता है बड़ा हादसा