इन 7 रंगों में आती है नई Yamaha Fascino 125 FI, आपके परिवार को कौन आएगी पसंद?
Yamaha Motor की नई Yamaha Fascino 125 FI भारतीय बाजार में सात रंगों में आती है
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। अगर आप एक स्टाइलिश स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं तो हम आपके लिए Yamaha Fascino 125 FI लेकर आए हैं, जो हाल ही में BS-6 इंजन के साथ लॉन्च हुई है। Yamaha Fascino 125 FI की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 66,430 रुपये है जो 69, 930 रुपये तक जाती है। कंपनी का दावा है कि मौजूदा मॉडल के मुकाबले यह 30 फीसद ज्यादा ताकतवर है। वहीं, इसमें पहले के मुकाबले 16 फीसद ज्यादा माइलेज मिलेगा। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह कंपनी की 125 सीसी सेगमेंट में पहली स्कूटर है। आज हम आपको इसके कलर वेरिएंट्स के बारे में बताने जा रहे हैं। ताकी, आप अपनी पसंद की स्कूटर को अपने घर ले जा सकें। तो डालते हैं एक नजर,
कलर वेरिएंट
Yamaha Fascino 125 FI भारतीय बाजार में सात कलर वेरिएंट्स में आती है। इनमें Season Green, Glamorous Gold, Dapper Blue, Beaming Blue, Dazzling Grey, Sassy Cyan और Darknight शामिल है।
Season Green
Glamorous Gold
Dapper Blue
Beaming Blue
Dazzling Grey
Sassy Cyan
Darknight
- इंजन- नई Yamaha Fascino 125 FI में BS-6 नॉर्म्स वाला नया 125 सीसी का ब्लू कोर सिंगल-सिलिंडर, एयर कूल्ड, 4-स्ट्रोक, SOHC, 2-वाल्व, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया है।
- परफॉर्मेंस- नई Yamaha Fascino 125 FI का इंजन 6500 आरपीएम पर 8.2 PS की मैक्सिमम पावर और 5000 आरपीएम पर 9.7 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
- ट्रांसमिशन- नई Yamaha Fascino 125 FI का इंजन V-बेल्ट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है।
- माइलेज- Yamaha Fascino 125 FI में 58 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है।
- मोड्स- इसमें Start-Stop सिस्टम के साथ Traffic Mode भी दिया है, जिससे भारी ट्रैफिक में गाड़ी चलाना आसान होता है।
- फीचर्स- इसमें साइड-स्टैंड कट ऑफ स्विच, मल्टी फंक्शन की, फोल्टेबल हुक और USB चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
- ब्रेकिंग फीचर्स- Yamaha Fascino 125 FI के फ्रंट में 190 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक या डिस्क ब्रेक चुनने को मिलता है। इसके रियर में आपको ड्रम ब्रेक मिलता है। इसमें यूनिफाइड ब्रेकिंग सिस्टम या CBS फीचर दिया गया है।
- सस्पेंशन- Yamaha Fascino 125 FI के फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया है। वहीं, इसके रियर में यूनिट स्विंग सस्पेंशन दिया है।
- डायमेंशन- Yamaha Fascino 125 FI की लंबाई 1920 मिलीमीटर, चौड़ाई 685 मिलीमीटर और ऊंचाई 1150 मिलीमीटर है। इसका मिनिमम ग्राउंड क्लियरेंस 145 मिलीमीटर है। वहीं, इसकी सीट की ऊंचाई 780 मिलीमीटर है।
- फ्यूल क्षमता और वजन- Yamaha Fascino 125 FI में आपको 5.2 लीटर का पेट्रोल टैंक मिलता है। इसका कर्ब वजन 99 किलोग्राम है।