Yamaha Aerox 155 होगी भारत की सबसे पावरफुल स्कूटर, इन 5 खुबियों से होगी लैस
Yamaha Aerox 155 को भारत में टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया है। इसे 2016 Auto Expo में भी पेश किया गया था। Yamaha जल्द इसे भारत में लॉन्च कर सकती है।
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Yamaha Aerox 155 को भारत में टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया है। कंपनी ने अपनी इस 155 सीसी वाली स्कूटर को 2016 Auto Expo में भी पेश किया था। इसके अलावा कुछ रिपोर्ट्स की मानें, तो यह स्कूटर Yamaha के डीलरशिप्स पर भी देखी गई थी, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि कंपनी ने इसे भारत में कभी लॉन्च ही नहीं किया। हालांकि, नई रिपोर्ट्स के मुताबिक Yamaha जल्द अपनी इस स्कूटर को भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। आज हम आपको इस स्कूटर से जुड़ी 5 ऐसी खासियतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इसे बना सकती है भारत में सबसे लोकप्रिय। डालते हैं एक नजर,
परफॉर्मेंस
Yamaha Aerox 155 में पावर के लिए 155सीसी, सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। इसका इंजन 15Ps की मैक्सिमम पावर और 13.8Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। ग्राहकों को इसमें VVA फीचर मिल सकता है, जो यामाहा वर्जन 3.0 में मिलता है। अगर Yamaha इसे लॉन्च करती है, तो यह भारत की सबसे पावरफुल स्कूटर होगी।
डिजाइन
Aerox 155 एक स्टाइलिश लुक वाली स्पोर्टी स्कूटर है। इसका फ्रंट इसे एक अग्रेसिव लुक देता है। इसमें इंटीग्रेटेड LED हेडलैंप्स और साइड इंडीकेटर्स दिए गए हैं। यह एक तरह से moto स्कूटर है। इसके दोनों तरफ 14-इंच के व्हील्स दिए गए हैं, जो काफी हद तक Aprilia 150 स्कूटर से मिलते-जुलते हैं। इसके रियर प्रोफाइल की बात करें, तो इसमें दिया स्टाइलिश LED टेललैंप्स इसे स्पोर्टी लुक देता है।
फीचर्स
Yamaha Aerox 155 में कई नए फीचर्स दिए गए हैं। इनमें फुल LED हेडलैंप के साथ 5.8-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है, जिसमें राइडर को कई जानकारियां मिलेंगी। इसमें मोबाइल चार्जिंग सॉकेट और स्मार्ट-की के साथ 25-लीटर का अंडर सीट स्टोरेज मिलता है। इसमें आप फुल साइज हेल्मेट का आसानी से रख सकते हैं।
Bajaj Pulsar 150 के बॉडी कवर को Amazon से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें
सस्पेंशन और ब्रेक्स
इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क और रियर में मोनोशॉक यूनिट दिया जा सकता है। वहीं, इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिया जा सकते हैं। अगर कंपनी इसे भारत में लॉन्च करती है, तो सुरक्षा के लिए इसमें सिंगल-चैनल ABS फीचर दिया जा सकता है।
कीमत और लॉन्च
रिपोर्ट्स की मानें तो Yamaha अपनी Aerox 155 को अगले साल भारत में लॉन्च कर सकती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 85,000 रुपये हो सकती है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Aprilia SR150 और Vespa 150 जैसी स्कूटर्स से होगा।
Royal Enfield के हेल्मेट को Amazon से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें
यह भी पढें:
इन 8 गलतियों की वजह से मिनटों में कट सकता है चालान, हो सकती है जेल
नई कार से की गईं ये 6 गलतियां पड़ सकती हैं बहुत भारी
Yamaha और Royal Enfield की इन बाइक्स से सड़क हादसों पर लगेगी लगाम
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप