ये हैं दुनिया की सबसे तेज बाइक और कीमत 35 करोड़ रुपये
स बाइक में 8.3 लीटर V-10 SRT VIPER इंजन लगा है, जो 500Hp की पावर और 712 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
नई दिल्ली (जागरण ऑटो)। वैसे तो दुनियाभर में एक से बढ़कर एक सुपरबाइक्स मौजूद हैं लेकिन आज जिस बाइक के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं उसकी कीमत और पावर के बारे में जानकर आप दंग रह जायेंगे जी हां हम बात कर रहे हैं Dodge Tomahawk बाइक के बारे में।
दुनिया की सबसे पावरफुल सुपरबाइक
Dodge Tomahawk को दुनिया की सबसे पावरफुल सुपरबाइक कहा जाता है और इसके पीछे कई कारण भी हैं। इस बाइक में 8.3 लीटर V-10 SRT VIPER इंजन लगा है, जो 500Hp की पावर और 712 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। Dodge Tomahawk में 4 पहिये, दो आगे और दो पीछे हैं। इस बाइक की टॉप स्पीड 672 किलोमीटर प्रति घंटा है। आपको बता दें कि अभी तक दुनिया में इससे फास्ट बाइक नहीं बनी है। Dodge Tomahawk सुपरबाइक महज 1.5 सेकेंड में 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इस सुपरबाइक की कीमत 35 करोड़ से ज्यादा है।
महंगी बाइक की लिस्ट में ये भी हैं शामिल
हार्ले-डेविडसन
कीमत करीब 6.37 करोड़ रुपये
हार्ले-डेविडसन की इस बाइक को जैक आर्मस्ट्रांग ने डिज़ाइन किया है। इस बाइक को साल 2010 में सबसे पहले अमेरिका के कैलिफॉर्निया में पेश किया गया था। इस बाइक में सबसे खास इसका पेंट स्कीम है जिसमें करीब 3 लाख डॉलर रुपये खर्च हुए हैं। यह बाइक भी सबसे महंगी बाइक सूची में शामिल है।
अल्ट्रा रेयर पॉर्कुपाइन
कीमत करीब: 4.77 करोड़ रुपये
इस बाइक को सिर्फ "राष्ट्रीय मोटरसाइकिल संग्रहालय" से खरीदा जा सकता है। ज्यादा तेज और महंगे होने के चलते इस बाइक को संग्रहालय में रखा गया है। यह बाइक भी सबसे महंगी बाइक की सूची में शामिल है।