वोल्वो कार्स की बिक्री में डबल-डिजिट की ग्रोथ, अगस्त महीने में बेचीं 37,879 यूनिट्स
वोल्वो कार्स ने दुनियाभर की बिक्री में 15.5 फीसद की वृद्धि के साथ 37,879 कारों की बिक्री की है
नई दिल्ली (जेएनएन)। प्रीमियम कार निर्माता कंपनी वोल्वो कार्स ने दुनियाभर की बिक्री में 15.5 फीसद की वृद्धि हासिल की है। वहीं इस साल जनवरी से अगस्त तक कंपनी ने 8.7 फीसद की वृद्धि के साथ 359,798 यूनिट्स की बिक्री की हैं। साल 2016 में वोल्वो ने 534,332 कारों की रिकॉर्ड बिक्री की थीं। यह बिक्री लगातार चौथे साल की रिकॉर्ड बिक्री है।
दुनियाभर में अगस्त 2017 में वोल्वो ने 37,879 कारों की बिक्री की हैं। इससे बीते वर्ष सामन अवधि में कंपनी ने 32,800 कारें बेची थीं। कंपनी की इस बिक्री में सबसे ज्यादा डिमांड वोल्वो की नई 90 सीरीज की रही है। वोल्वो का पहला जनरेशन XC60 सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा है।
चीन में वोल्वो ने 25.9 फीसद की वृद्धि के साथ 9,616 यूनिट्स की बिक्री की है। इससे एशिया प्रशांत क्षेत्र में रिकॉर्ड बिक्री रही है। अगस्त महीने में 20.2 फीसद की वृद्धि के साथ 12,586 यूनिट्स की बिक्री की है। यहां स्थानीय रूप से उत्पादित XC60, S60L और S90 मॉडल्स को बेहतर प्रतिक्रिया मिली है।
EMEA क्षेत्रों में भी अगस्त महीने में रिकॉर्ड डबल-डिजिट 18.9 फीसद की वृद्धि के साथ 15,637 कारें बेची हैं। यहां सबसे ज्यादा डिमांड XC60 की रही है। डबल-डिजिट की बिक्री स्वीडिन और जर्मनी में भी देखी गई है। वहीं, इटली, फ्रांस, नोर्वे और स्पेन में वोल्वो ने बेहतर परफॉर्मेंस दिया है।
अमेरिका क्षेत्रों में अगस्त महीने में 5 फीसद की वृद्धि के साथ 9,486 कारों की बिक्री की है, जिनमें यूनाइटेड स्टेट्स की सिर्फ 7,994 यूनिट्स शामिल हैं। यहां सबसे ज्यादा पॉपुलर मॉडल XC90 है।