जीप कंपास को देगी टक्कर फॉक्सवेगन की नई SUV, जानिए
फॉक्सवेगन ने इस नई SUV इसे चीन की कंपनी सैक के साथ मिलकर तैयार किया है। कंपनी की पहली कार है जो चीन में तैयार हुई है
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। हाल ही में चीन में आयोजित एक इवेंट के दौरान फॉक्सवेगन ने अपनी नई ग्लोबल मिडसाइज SUV से लोगो को रूबरू कराया। फॉक्सवेगन ने इस नई SUV इसे चीन की कंपनी सैक के साथ मिलकर तैयार किया है। कंपनी की पहली कार है जो चीन में तैयार हुई है, और इसे इंटरनेशनल लेवल पर उतारा जाएगा। लेकिन इस नई मिडसाइज SUV का क्या नाम है इस बारे में कंपनी ने कोई खुलासा नहीं किया है।
जीप कंपास से होगा मुकाबला
इंटरनेशनल मार्किट में फॉक्सवेगन की नई मिडसाइज SUV का मुकाबला जीप कंपास से होगा, इस समय जीप की कंपास दुनियाभर में अपनी ख़ास जगह बना चुकी है, ऐसे में फॉक्सवेगन की नई मिडसाइज SUV को मार्किट में अपनी जगह बनाने में कितना समय लगेगा यह देखने वाली बात होगी।
फॉक्सवेगन की नई SUV को एमक्यूबी प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा, इसी प्लेटफार्म पर स्कोडा कारॉक, कोडिएक, फॉक्सवेगन टिग्वॉन, स्कोडा ऑक्टाविया, फॉक्सवेगन पसात और ऑडी A3 भी बनी है। इस SUV का डिजायन चीन में उपलब्ध टेरामोंट और अमेरिका में उपलब्ध एटलस से मिलता जुलता है। टेरामोंट को फॉक्सवेगन और सैक ने मिलकर तैयार किया है।
लुक्स की बात करें तो नई SUV के फ्रंट में नई चौड़ी ग्रिल मिलेगी और इसके दोनों ओर फुल-एलईडी हैडलैंप्स दिए गए हैं। इसका फ्रंट हिस्सा बेहद चौड़ा नज़र आता है। जबकि इसके साइड में कई कर्व लाइनें दी गई हैं, जो हैडलैंप्स से शुरू होती है और टेललैंप्स में जाकर घुल-मिल जाती है। राइडिंग के लिए इस में 18 इंच के ड्यूल-टोन मशीन-कट व्हील दिए गए हैं।वही पीछे से यह थोड़ी स्टाइलिश नजर आती है।