TATA Nexon EV को टक्कर देगी Vinfast की ये इलेक्ट्रिक SUV, 268km रेंज और एडवांस फीचर्स से होगी लैस
Vinfast VF5 Facelift: विनफास्ट ने भारत में अपनी नई VF5 इलेक्ट्रिक SUV के लिए डिजाइ पेटेंट फाइल कर दिया है जिसमें 250 किमी से ज्यादा की रेंज मिल सकती है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Vinfast भारतीय बाजार में नए प्रोडक्ट्स लाने की प्लानिंग कर रही है जिनमें से एक VF5 इलेक्ट्रिक SUV भी शामिल है। इस साल VF5 फेसलिफ्ट के टेस्ट म्यूल्स को कई बार देखा जा चुका है। अब Vinfast ने भारत में VF5 के लिए डिजाइन पेटेंट फाइल कर दिया है। यह VF5 फेसलिफ्ट वर्जन है जिसे भारत से बाहर भी देशों में देखा जा चुका है।
नया फ्रंट डिजाइन और लुक
कार के आगे के हिस्से को नया रूप दिया गया है जिसमें शार्प लाइनें और अपराइट स्टेंस दिखाई देता है। क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल बिना किसी रुकावट के पूरी चौड़ाई में फैली है एक मॉडर्न डिजाइन अप्रोच की तरफ इशारा करती है। स्लैटेड एलिमेंट्स वाली निचली ग्रिल और एक स्लीक बंपर डिजाइन साफ दिखाई देता है। बोनट के पास दी गई सिग्नेचर V-Shape की ट्रिम जानी-पहचानी लगती है।
इसके अलावा, इसके हाई-वेरिएंट्स में वी-शेप के एलिमेंट पर इल्युमिनेटेड लाइट्स भी मिल सकती हैं जो मॉडर्न ऑटोमोटिव डिजाइन के ट्रेंड्स से मिलती है।
साइड प्रोफाइल और डिजाइन
Vinfast VF5 का साइड प्रोफाइल काफी हद तक मौजूदा मॉडल जैसा ही है। इसमें अलॉय व्हील्स के नए डिजाइन जैसे कुछ ही नई चीजें देखने को मिलती हैं। इसके अलावा, कुछ कलर ऑप्शन मिलने की भी संभावना लगाई जा रही है लेकिन इसे लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

कैसा होगा इंटीरियर?
Vinfast VF5 Facelift के टेस्ट म्यूल्स से पता चलता है कि इसमें एक बड़ी फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दी गई है। अब इसमें नए डिजाइन के 2-स्पोक योक-स्टाइल स्टीयरिंग व्हील इस्तेमाल किया है। साथ ही, VF5 फेसलिफ्ट में ट्रेडिशनल इंस्ट्रूमेंट कंसोल को हटाकर फीचर्स को इंफोटेनमेंट स्क्रीन पर शिफ्ट किया जा सकता है। इसके सेंटर कंसोल को भी अपडेट किया गया है जिसमें एक ज्यादा मॉडर्न डिजाइन अप्रोच दी गई है।
परफॉर्मेंस और स्पेसिफिकेशंस
यह अभी तक साफ नहीं हुआ है कि VF5 Facelift के परफॉर्मेंस में कोई बदलाव किया गया है या नहीं। इंडोनेशिया में बिकने वाली VF5 में 29.6kWH का बैटरी पैक मिलता है और इसमें आगे की तरफ इलेक्ट्रिक मोटर है जो 90hp की पावर और 135nm का टॉर्क देती है। MEDC के मुताबिक इसकी रेंज 268 किमी है। लेकिन, भारत में कौन सा कॉंफिगरेशन पेश किया जाएगा इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है।
कीमत और मुकाबला
Vinfast VF5 Facelift को भारत में करीब 12 लाख रुपए की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। भारत में लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला TATA Nexon EV, Punch EV और Mahindra XUV 3XO EV जैसी गाड़ियों से होगा।
