अपडेटेड नेक्स्ट जेनरेशन Mahindra Scorpio का टीजर जारी, जल्द होगी ग्लोबली पेश
गाड़ी इंजीनियरिंग चेन्नई के पास महिंद्रा रिसर्च वैली में किया गया है। हालांकि एसयूवी के अपडेटेड मॉडल का विवरण बहुत जल्द सामने आएगा लेकिन इसमें अंदर और बाहर व्यापक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। स्कॉर्पियो के आकार में बढ़ेगी और अधिक शक्तिशाली इंजनों के एक सेट के साथ आएगी।
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Mahindra & Mahindra ने अपनी आने वाली SUV के लिए एक नया टीज़र वीडियो जारी किया है जिसका आंतरिक कोडनेम - Z101 है। ऑटोमेकर का कहना है कि आने वाली SUV को #BigDaddyOfSUVs के रूप में पोजिशन किया जाएगा और यह "इंडस्ट्री बेंचमार्क को फिर से परिभाषित करेगी"। यह नई जनरेशन वाली Mahindra Scorpio है, जिसका परीक्षण काफी समय से किया जा रहा है। पहले टीज़र के साथ, कंपनी ने बिल्कुल-नई 2022 Mahindra Scorpio की प्रचार गतिविधियों को शुरू कर दिया है। वीडियो में अमिताभ बच्चन की आवाज है।
मुंबई के महिंद्रा इंडिया डिजाइन स्टूडियो में इस नई स्कॉर्पियो को डिजाइन किया गया है। वहीं इस गाड़ी इंजीनियरिंग चेन्नई के पास महिंद्रा रिसर्च वैली में किया गया है। हालांकि एसयूवी के न्यू-जेनरेशन मॉडल के आधिकारिक विवरण बहुत जल्द सामने आएंगे, लेकिन इसमें अंदर और बाहर व्यापक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वास्तव में, स्कॉर्पियो आकार में बढ़ेगी और अधिक शक्तिशाली इंजनों के एक सेट के साथ आएगी।
रिपोर्टों से पता चलता है कि नई 2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो को दो इंजनों के साथ पेश किया जाएगा - एक 2.0L mStallion टर्बो पेट्रोल और एक 2.2L mHawk डीजल। इसके इंजन में एक 6-स्पीड मैनुअल और एक 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिए जाने की संभावनाएं हैं। हाई ट्रिम्स को विशेष रूप से टेरेन मोड, ड्राइव मोड और 4X4 ड्राइवट्रेन सिस्टम के साथ लो रेंज ट्रांसफर केस के साथ पेश किया जाएगा।
जैसा कि ऊपर बताया गया है, इसके इंटीरियर में बड़े बदलाव किए जाएंगे। ताजा स्पाई शॉट से पता चलता है कि एसयूवी में जंप सीटों के बजाय तीसरी पंक्ति में आगे की ओर वाली सीटें होंगी। एक लीवर के माध्यम से दूसरी पंक्ति की सीटों को नीचे गिराकर तीसरी पंक्ति की सीटों तक पहुंचा जा सकता है। नई 2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो में 6 एयरबैग, रिवर्स कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, क्रूज़ कंट्रोल और रियर डिस्क ब्रेक जैसी कई अन्य आधुनिक फीचर्स मिल सकते हैं।