विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देश में लगातार बढ़ रही है इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मांग, FAME योजना को लेकर ये जानकारी आई सामने

By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
Published: Mon, 10 Apr 2023 04:12 PM (IST)

देश में बढ़ रही इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री के पीछे सबसे बड़ी वजह FAME स्कीम है। इस योजना को जारी ...और पढ़ें

Update about FAME scheme electric two wheelers sales report
Update about FAME scheme electric two wheelers sales report

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। देश में लगातार बढ़ रहे वायू प्रदूषण और ईंधन के दामों को चलते लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर रुख कर रहे हैं। हाल ही में कुछ आंकड़े सामने आए हैं जिनमें कहा गया है कि देश में ई-टू-व्हीलर्स (E2W) की कुल बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। साथ ही FAME योजना को लेकर जानकारी सामने आई है। क्या है पूरी खबर आइए आपको बताते हैं।

कम स्पीड वाले E-Scooter की ज्यादा है मांग

दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियों से प्राप्त आंकड़ों का हवाला देते हुए, सोसाइटी ऑफ मैन्युफैक्चरर्स ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (SMEV) ने कहा कि वित्त वर्ष 2022 में 25 किमी / घंटा से कम गति वाले 1.2 लाख लो-स्पीड (LS) ई-स्कूटर को सेल किया गया है।

इसमें कहा गया है कि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में उद्योग ने वित्त वर्ष 2023 में 7,26,976 हाई-स्पीड (25km/hr से अधिक की टॉप स्पीड) इलेक्ट्रिक टू- व्हीलर की बिक्री की है। वहीं वित्त वर्ष 2021-22 की बात करें तो कम गति वाले ई-स्कूटर की बिक्री 75,457 यूनिट्स थी जबकि उच्च गति वाले ई-स्कूटर की बिक्री 2,52,443 यूनिट्स थीं।

FAME योजना को लेकर ये है अपडेट

देश में बढ़ रही इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री के सबसे बड़ी वजह FAME स्कीम है। कई सारे OEMs पर इस स्कीम के दुरुपयोग करने के भी आरोप लगे थे। लेकिन अभी सब कुछ खत्म नहीं हुआ है। अनुमान है कि शायद ये चीज उद्योग को वापस पटरी पर ला सकती है। आपको बता दें कि पीएमपी पात्रता मानदंड को 2 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है और 23 अप्रैल से इसे सख्ती से लागू किया जा सकता है।

FAME योजना को जारी रखने का सरकार का निर्णय एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। ये पूरे उद्योग के भाग्य का फैसला करेगा और बाजार स्पष्टता का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। कहा गया कि ईवी पारिस्थितिकी तंत्र के विकास को प्रोत्साहित करने और इसे आत्मनिर्भर बनाने के लिए कम से कम 3-4 वर्षों के लिए FAME योजना का विस्तार करना महत्वपूर्ण है।

SMEV ने क्या कहा

SMEV ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए बताया कि प्रीमियम-एंड में काम कर रहे ओईएम को फेम के मानदंडों को न मानना काफी महंगा पड़ा है। इसके चलते उनके व्यवसाय का संचालन चरमरा है। अगर फेम स्कीम की असफल न होती हुई तो सारी ओईएम की स्थिति थोड़ी बेहतर देखी जा सकती है।