Move to Jagran APP

Tata Motors इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कर सकती है राज, नेक्सॉन ईवी की सफलता के बाद दो नई कारें लॉन्च को तैयार

नई Tata Tigor Ziptron EV में Nexon EV के समान 30.2 kWh बैटरी पैक का उपयोग किया जाने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि यह कार सिंगल चार्ज में 250किमी तक की रेंज देने में सक्षम होगी। जिसकी कीमत 15 लाख के भीतर तय की जा सकती है।

By BhavanaEdited By: Published: Tue, 17 Aug 2021 11:47 AM (IST)Updated: Wed, 18 Aug 2021 11:54 AM (IST)
Tata Motors इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कर सकती है राज, नेक्सॉन ईवी की सफलता के बाद दो नई कारें लॉन्च को तैयार
टाटा मोटर्स ने कुछ दिनों पहले अपनी Tigor EV को टीज किया था।

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Upcoming Electric Car of Tata Motors: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की दौड़ जारी है, कई वाहन निर्माता कंपनियां इस सेगमेंट में एंट्री कर चुकी हैं, तो कई अपने प्रोडक्ट रेंज को तैयार कर रही हैं। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए हाल ही में देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने टिगोर के इलेक्ट्रिक वर्जन का एक टीजर जारी किया। वहीं कंपनी की प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज का इलेक्ट्रिक अवतार भी  चर्चा का विषय बना हुआ है। अपने इस लेख में हम आपको इन दोनों कारों के बारे में बताने जा रहे हैं:

loksabha election banner

Tata Tigor EV

टाटा मोटर्स ने कुछ दिनों पहले अपनी Tigor EV को टीज किया था। जिसको लेकर घोषणा की गई है, कि इस कार को 18 अगस्त यानी आज भारत में पेश किया जाएगा। आगामी Tigor EV निजी खरीदरो के लिए सेल के लिए उपलब्ध होगी। जिसमें कंपनी की ज़िपट्रॉन पावरट्रेन का उपयोग किया जाएगा। जो वर्तमान में नेक्सॉन ईवी पर उपयोग किया जाता है। नई Tata Tigor Ziptron EV में Nexon EV के समान 30.2 kWh बैटरी पैक का उपयोग किए जाने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि यह कार सिंगल चार्ज में 250km तक की रेंज देने में सक्षम होगी। जिसकी कीमत 15 लाख के भीतर तय की जा सकती है।

Tata Altroz EV

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Tata Motors Altroz EV पर भी काम कर रही है। इस कार के लिए भी टाटा के Ziptronic इलेक्ट्रिक पावरट्रेन का उपयोग किया जाएगा। हालांकि, Nexon EV की तुलना में अपकमिंग Altroz EV में बड़ा बैटरी पैक मिलेगा। जिसके चलते इसकी रेंज नेक्सॉन ईवी की तुलना में 25-40% अधिक होगी। जानकारी के लिए बता दें, वर्तमान में, Nexon EV में 30.2 kWh का बैटरी पैक मिलता है। जो अधिकतम 127 बीएचपी पॉवर उत्पन्न करता है। कुल मिलाकर देखा जाए तो अल्ट्रोज की ड्राइविंग रेंज 450 से 500km के आसपास तय की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.