विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Upcoming Compact MPVs: जल्द मार्केट में एंट्री करने आ रही हैं ये एमपीवी गाड़ियां, Tata और Nissan सहित शामिल हैं ये नाम

Published: Fri, 02 Feb 2024 08:00 AM (IST)

MPV सेगमेंट में आगामी समय में कई नई गाड़ियां भारतीय मार्केट में लॉन्च की जाएंगी। इस सेगमेंट में आने वाली ...और पढ़ें

MPV सेगमेंट में लॉन्च की जाएंगी ये गाड़ियां
MPV सेगमेंट में लॉन्च की जाएंगी ये गाड़ियां

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। वर्तमान समय में एमपीवी सेगमेंट में कई गाड़ियां मौजूद हैं। आने वाले समय में भी इस सेगमेंट में कंपनियां कई नई गाड़ियां पेश करने वाली हैं। यहां कुछ ऐसे ही एमपीवी वाहनों की लिस्ट लेकर आए हैं जिन पर मौजूदा समय में काम किया जा रहा है और इन्हें आगामी समय में लॉन्च किया जा सकता है। आइए इनके बारे में जान लेते हैं।

Next Generation Renault Triber

Renault ट्राइबर के अगले संस्करण पर इन दिनों काम किया जा रहा है। इस आगामी गाड़ी को कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ पेश किया जाएगा। उम्मीद है कि इस गाड़ी में कपनी कॉस्मैटिक तौर पर कई बदलाव करेगी। वर्तमान में मौजूद रेनो ट्राइबर में 1.0 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जाता है। यह इंजन 71bhp की शक्ति और 96nm का टॉर्क पैदा करता है।

Nissan MPV

अगले कुछ वर्षों के दौरान ट्राइबर आधारित निसान एमपीवी भी भारतीय मार्केट में लॉन्च की जाएगी। इसमें ट्राइबर के समान ही फीचर्स मिल सकते हैं। इसके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इसको लेकर कई तरह की खबरें आ रही हैं। जिनमें इसके फीचर्स की डिटेल भी सामने आई है।

Maruti Suzuki Spacia

रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति सुजुकी इन दिनों एक एमपीवी गाड़ी पर काम कर रही है। कुछ दिनों पहले इसे YBD कोडनेम के साथ लाए जाने की खबरें आई थीं। उम्मीद की जा रही है कि ये कीमत के मामले में अर्टिगा से कम होगी। इसमें 1.2 लीटर Z सीरीज का इंजन इस्तेमाल किया जा सकता है।

Tata MPV

टाटा मोटर्स भी एमपीवी सेगमेंट में एक नई एमपीवी गाड़ी लाने की योजना बना रही है। संभावना जताई जा रही है कि इस गाड़ी को Omega आर्टिटेक्चर पर तैयार किया जाएगा। इसके बारे में ज्यादा अपडेट नहीं मिली है। हालांकि रिपोर्ट्स में कई फीचर्स की डिटेल सामने आ रही है।

ये भी पढ़ें- Bajaj Pulsar N160 और N150 को नए इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ किया गया टीज, मिलेंगे कई नए फीचर्स