WhatsApp पर मिलेगी RTO की पूरी सर्विस, बार-बार के चक्कर से मिलेगा छुटकारा
उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने व्हाट्सएप चैटबॉट शुरू किया है। इससे ड्राइविंग लाइसेंस वाहन पंजीकरण और चालान की जानकारी घर बैठे मिल जाएगी। रोड टैक्स भरने आवेदन की स्थिति जानने और वाहन स्वामित्व बदलने की प्रक्रिया भी जान सकते हैं। यह चैटबॉट 24x7 उपलब्ध रहेगा जिससे लोगों को आरटीओ के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और सभी आरटीओ सर्विस आसानी से मिल जाएंगी।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने लोगों की सहायता के लिए व्हाट्सएप चैटबॉट को पेश किया है। इस चैटबॉट को वाहन और सारथी डेटाबेस के साथ जोड़ा गया है, जिसकी वजह से आरटीओ कार्यालय जाए बिना लोग ड्राइविंग लाइसेंस की जानकारी, वाहन पंजीकरण सेवाओं, चालान की स्थिति समेत और भी कई चीजों के बारे में पता कर सकते हैं। इसके साथ ही यह चैटबॉट बाकी सर्विस जैसे रोड टैक्स पेमेंट, आवेदन की स्थिति ट्रैकिंग और वाहन के स्वामित्व के हस्तांतरण के लिए एक चरण-दर-चरण प्रक्रिया के बारे में भी जानत सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस व्हाट्सएप चैटबॉट का आप कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं और इसका लोगों के क्या फायदा होगा?
व्हाट्सएप चैटबॉट कैसे एक्सेस करें?
- व्हाट्सएप चैटबॉट का इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन में +918005441222 को सेव करना होगा और व्हाट्सएप पर जाकर hi लिखकर सेंड करें। इस तरह से आप इसे एक्सेस कर सकते हैं।
- मैसेज भेजने के बाद, चैटबॉट आपसे लैग्वेज यानी भाषा का चुनाव कपने के लिए कहेगा, जो इंलिश और हिंदी होगा। जिसमें आप बातचीत करने में कंफर्टेबल हो उसका चुनाव कर सकते हैं।
- इसके बाद व्हाट्सएप चैटबॉट आपका स्वागत एक मैसे और मेनू के साथ करेगा, जिसमें आपको मदद की जरूरत है। इसमें आपको इविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, देखने और चालान के भुगतान, वाणिज्यिक वाहन परमिट, सड़क सुरक्षा, फेसलेस (ऑनलाइन) सेवाओं, उपयोगकर्ता की सुविधा और सुरक्षा के लिए सड़क से संबंधित सेवाओं के साथ-साथ परिवहन विभाग द्वारा सभी महत्वपूर्ण घोषणाओं के लिए एक और ऑप्शन के बारे में सेवाओं के लिए आप्शन शामिल है।
- मेनू में आवश्यक सेवा ऑप्शन का चयन करने के बाद आपको केवल संकेतों का पालन करना होगा और आपको वह जानकारी PDF के रूप में शेयर की जाएगी।
- जब आपको जानकारी मिल जाएगी, तो चैटबॉट आपको मुख्य या पिछले मेनू में लौटने का ऑप्शन देगा। आप अपनी जरूरत के हिसाब से ऑप्शन का चुनाव कर सकते हैं।
परिवहन आयुक्त के चैटबॉट से जुड़ने के लिए अभी 'Hi' भेजें इस नंबर पर:
8005441222
यातायात नियमों, ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ियों की जानकारी और अन्य परिवहन सेवाओं के लिए यह चैटबॉट आपकी मदद करेगा।
कार्यालय परिवहन आयुक्त, लखनऊ । pic.twitter.com/kjUFHo8wfg
— Transport Department, UP (@uptransportdept) May 2, 2025
लोगों को क्या मिलेगा फायदा?
उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग का यह व्हाट्सएप चैटबॉट 24x7 लोगों के लिए उपलब्ध रहेगा। यह आपको छुट्टी वाले दिन भी सर्विस देगा। इसकी वजह से आपको बार-बार RTO के चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इसे साथ ही इस पर सभी आरटीओ सर्विस मिलने से लोगों को अपनी समस्या का सामाधान जल्दी से मिल जाएगा। इतना ही नहीं, इसके जरिए आप अपने जरूरी RTO कागजात को भी अपलोड कर सकते हैं, जिसकी वजह से आपको कागजात की फोटोकॉपी करने या उसकी ऑरिजनल कॉपी को आरटीओ लेकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।