Uno Minda ने लॉन्च किया 10-इंच अंडर-सीट सबवूफर, अब कार में मिलेगा दमदार Bass और बचेगा बूट स्पेस
Uno Minda ने कार मालिकों के लिए 10-इंच का एक्टिव अंडर-सीट सबवूफर लॉन्च किया है। यह कॉम्पैक्ट डिजाइन वाला सबवूफर ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। कार ड्राइविंग के दौरान बहुत सारे लोकों को म्यूजिक सुनने का शौक होता है। इसके लिए कार मालिक नए-नए तरीकों के ऑडियो सिस्टम तलाशते रहते हैं। इसके लिए कई लोग अपनी गाड़ियों में बेहतर साउंड के लिए कार में Subwoofer लगवाना पसंद करते हैं। इनके साथ एक दिक्कत होती है कि यह जगह बहुत लते हैं जिससे बूट स्पेस में जगह की कमी हो जाती है।
नया अंडर-सीट सबवूफर
ग्राहकों की इस समस्या को देखते हुए Uno Minda ने कार के लिए 10-इंच का एक्टिव अंडर-सीट सबवूफर लॉन्च किया है जो 200W RMS पावर और कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आता है। यह सबवूफर कार की फ्रंट पैसेंजर सीट के नीचे आसानी से फिट किया जा सकता है जिससे बूट स्पेस जरा भी नहीं घेरता। रोजाना ड्राइविंग करने वालों के लिए यह एक काफी काम का अपग्रेड है।
साउंड और परफॉर्मेंस
यह सबवूफर कम फ्रीक्वेंसी वाले साउंड को बेहतरीन तरीके से रीप्रोड्यूस करने के लिए 20Hz से 150Hz का फ्रीक्वेंसी रिस्पॉंस देता है। इसका सिग्नल-टू-नॉइज रेशियो 90db से अधिक है। इसमें 50Hz तक का एडजस्टेबल लो पास फिल्टर मिलता है जिससे यूजर अपनी पसंद के मुताबिक बास आउटपुट को सेट कर सकते हैं। इसमें 0dB से 12dB तक का एडजस्टेबल बास बूस्ट और 20hZ का सबसोनिक फिल्टर दिया गया है जो बास (Bass) पर बेहतर कंट्रोल देता है।
इसके अलावा, ड्राइविंग के दौरान Bass के लेवल को आसानी से कंट्रोल करने के लिए एक अलग से Bass Controller भी दिया गया है।
बॉक्स कंटेंट
इस पैकेज में 10-इंच का एक्टिव अंडर-सीट सबवूफर, Bass कंट्रोलर, बास कंट्रोलर कनेक्ट वायर, माउंटिंग क्लैंप, यूजर मैनुअल और वारंटी कार्ड शामिल है। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन और सीट के नीचे लगने वाला इसका तरीका उन लोगों के लिए काफी अच्छा ऑप्शन है जो रोजाना की जरूरत के साथ बूट स्पेस को न भरते हुए अपन ऑडियो सिस्टम को अपग्रेड करना चाहते हैं।
UNO Minda ने इस 10-इंच एक्टिव अंडर-सीट सबवूफर की अधिकतम खुदरा कीमत (Maximum Retail Price) 13,999 रुपए रखी गई है।
