TVS NTorq 125 में अब मिलेंगे दो नए कलर्स, होंडा ग्रेजिया से है मुकाबला
टीवीएस एनटॉर्क 125 के लॉन्च होने के दो महीनों बाद कंपनी ने इसमें दो अतिरिक्त कलर स्कीम - मैटेलिक ब्लू और मैटेलिक ग्रे शामिल कर दिए हैं
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। टीवीएस मोटर कंपनी ने अपने पावरफुल स्कूटर टीवीएस एनटॉर्क (NTorq) 125 में अतिरिक्त दो कलर स्कीम जोड़ दी हैं। कंपनी ने टीवीएस एनटॉर्क 125 को फरवरी 2018 में लॉन्च किया था। इस स्कूटर की कीमत 58,750 रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) रखी गई है। उस समय कंपनी ने इसमें चार कलर ऑप्शन - मैटे येल्लो, मैटे व्हाइट, मैटे ग्रीन और मैटे रेड दिए थे। अब इस स्कूटर के लॉन्च होने के दो महीनों बाद कंपनी ने इसमें दो अतिरिक्त कलर स्कीम - मैटेलिक ब्लू और मैटेलिक ग्रे शामिल कर दिए हैं।
एनटॉर्क 125 को कंपनी ने एक ही वेरिएंट में फ्रंट डिस्क ब्रेक के साथ लॉन्च किया है। यह स्कूटर अपने सेगमेंट में पहला ऐसा है जिसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल पर सैटेलाइट नेविगेशन दिया है। 125cc सेगमेंट में एनटॉर्क 125 बेस्ट स्कूटर माना जा रहा है।
पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कंपनी ने इस स्कूटर में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किए हैं। एनटॉर्क 125 में 125cc, 3-वाल्व इंजन दिया गया है, जो 7500rpm पर 9.3bhp की पावर और 5500rpm पर 10.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 95kmph है।
होंडा ग्रेजिया से है मुकाबला:
टीवीएस एनटॉर्क 125 का मुकाबला होंडा ग्रेजिया से है। ग्रेजिया में 125cc का इंजन लगा है जोकि होंडा एक्टिवा 125 से लिया गया है। यह इंजन 6.35 kW की पावर और 10.54Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। फीचर्स के तौर पर कंपनी इसमें एलॉय व्हील्स, फ्रंट डिस्क ब्रेक के साथ कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS), टेलेस्कॉपिक फ्रंट फॉर्क्स और डुअल टोन पेंट स्कीम दी जाएगी। इसके अलावा इसमें नया इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ डिजिटल डिसप्ले दिया गया है। भारत में इसकी कीमत 58,133 रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) है।