Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    TVS Motor अब यूरोपीय बाजार में बेचेगी अपने टू-व्हीलर्स, पॉपुलर डिस्ट्रीब्यूटर से मिलाया हाथ

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Fri, 17 Nov 2023 01:43 PM (IST)

    TVS Motor भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के साथ-साथ अब यूरोपीय बाजार में भी बिक्री के लिए तैयार है। अगले कुछ महीनों के अंदर आईक्यूब एस इलेक्ट्रिक स्कूटर के लॉन्च के साथ फ्रांस टीवीएस मोटर के दोपहिया वाहनों को खरीदने वाला पहला यूरोपीय देश होगा। इसको लेकर कंपनी ने कहा कि एमिल फ्रे के साथ यह रणनीतिक गठबंधन हमारी वैश्विक विस्तार रणनीति में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    Hero Image
    TVS Motor यूरेपीय बाजार में एंट्री करने जा रहा है।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय दोपहिया वाहन निर्माता TVS Motor अगले साल जनवरी से यूरोपीय मार्केट में अपने कदम रखने के लिए तैयार है। देश की पॉपुलर टू-व्हीलर निर्माता अलग-अलग देशों में अपने मॉडल बेचने के लिए 100 साल से अधिक की विरासत वाले यूरोप के पॉपुलर रिटेलर Emil Frey से हाथ मिलाया है। आइए, पूरी खबर के बारे में जान लेते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    TVS Motor फ्रांस से शुरू करेगी सफर

    TVS Motor भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के साथ-साथ अब यूरोपीय बाजार में भी बिक्री के लिए तैयार है। अगले कुछ महीनों के अंदर आईक्यूब एस इलेक्ट्रिक स्कूटर के लॉन्च के साथ फ्रांस टीवीएस मोटर के दोपहिया वाहनों को खरीदने वाला पहला यूरोपीय देश होगा। टीवीएस मोटर पहले से ही एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिकी देशों में अपने मॉडल बेचती है।

    यह भी पढ़ें- Kia ने EV3 SUV और EV4 Sedan से उठाया पर्दा, देखिए कितनी खास हैं कंपनी की इलेक्ट्रिक कार

    इन मॉडलों को यूरोप में बेचेगी कंपनी

    टीवीएस मोटर अपने मॉडल बेचने के लिए पूरे यूरोप में एमिल फ्रे के व्यापक रिटेल नेटवर्क का लाभ उठाने की योजना बना रही है। टीवीएस ने महाद्वीप में जिन आठ दोपहिया वाहनों को बेचने की योजना बनाई है, उनमें iQube S और X इलेक्ट्रिक स्कूटर जैसे इलेक्ट्रिक मॉडल के अलावा Jupiter 125, NTORQ, Raider, Ronin, Apache RR 310 और Apache RTR 310 जैसे मॉडल शामिल हैं।

    आपको बता दें कि टीवीएस मोटर के यूरोपीय दोपहिया बाजार में प्रवेश करने से उसके निर्यात को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में, इसकी कुल बिक्री का लगभग एक चौथाई हिस्सा दुनिया भर के देशों में दोपहिया मॉडलों के निर्यात से आता है।

    इसको लेकर टीवीएस मोटर के प्रबंध निदेशक सुदर्शन वेणु ने कहा-

    एमिल फ्रे के साथ यह रणनीतिक गठबंधन हमारी वैश्विक विस्तार रणनीति में एक महत्वपूर्ण कदम है। यूरोप हमारे लिए एक प्रमुख बाजार होगा और इस साझेदारी के माध्यम से हमारा लक्ष्य अपने अत्याधुनिक उत्पादों को यूरोपीय ग्राहकों के करीब लाना है। एमिल फ्रे जैसा भागीदार होने से, दो शताब्दी पुराने, वंशावली संगठन एक साथ आ रहे हैं, दोनों जिम्मेदार और टिकाऊ गतिशीलता और ग्राहक सेवा के साझा मूल्यों से प्रेरित हैं। साथ मिलकर, हम यूरोप में ग्राहकों और दोपहिया वाहन प्रेमियों को सेवा देने के लिए उत्साहित हैं और एक सफल साझेदारी की आशा करते हैं।

    यह भी पढ़ें- बच्चों के लिए सेफ हैं ये टॉप- 5 कार, चाइल्ड सेफ्टी के साथ मिलते हैं जबरदस्त फीचर्स

    comedy show banner