TVS Motors का नवंबर महीने में दिखा दबदबा, 27 फीसद की दर से बिके 3,19,965 वाहन
TVS Motors की सेल्स रिपोर्ट में बताया है कि कंपनी ने 3,19,965 यूनिट्स नवंबर महीने में बेचे हैं
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। TVS Motor Company ने नवंबर 2018 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। भारत की 2-व्हीलर निर्माता कंपनी ने बताया कि नवंबर महीने में उसके 3,19,965 यूनिट्स बिके हैं।
TVS Motor Company की सेल्स रिपोर्ट की तुलना अगर नवंबर 2017 से की जाए, तो पिछले साल इस महीने में कंपनी के 2,51,965 यूनिट्स बिके थे। कंपनी की सेल्स रिपोर्ट में 27 फीसद की बढ़त देखी गई है।
घरेलु बाजार में TVS Motors के नवंबर 2018 में 2,60,253 यूनिट्स बिके हैं। जबकि, नवंबर 2017 में कंपनी के 2,03,138 यूनिट्स भारतीय बाजार में बिके थे। भारतीय बाजार में कंपनी को 28 फीसद की बढ़त हासिल हुई है।
वहीं, TVS Motors की मोटरसाइकिल सेगमेंट में 29 फीसद की बढ़त हासिल हुई है, जहां कंपनी के नवंबर 2018 में 1,19,883 यूनिट्स बिके हैं। जबकि, 2017 में कंपनी के 93,202 यूनिट्स बिके थे।
TVS Motors की सेल्स रिपोर्ट में निर्यात में 24 फीसद की बढ़त देखी गई है, जहां कंपनी ने नवंबर 2018 में 58,476 यूनिट्स की निर्यात किया है। जबकि, नवंबर 2017 में TVS ने 47,207 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया था। 2-व्हीलर में पिछले महीने 17 फीसद की बढ़त आई, जहां कंपनी ने नवंबर 2018 में 46,889 यूनिट्स का निर्यात किया। जबकि, नवंबर 2017 में 40,185 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
स्कूटर सेगमेंट में TVS Motors को 43 फीसद की बढ़ोतरी हुई है, जहां नवंबर 2018 में 1,11,763 यूनिट्स बिके हैं। जबकि, नवंबर 2017 में कंपनी के 78,397 यूनिट्स में बिके थे।
तीन पहिया वाहनों में कंपनी को 48 फीसद की बढ़ोतरी हुई है, जहां पिछले साल के 8,642 यूनिट्स के मुताबले इस नवंबर कंपनी के 12,823 यूनिट्स बिके।