TVS मोटर कंपनी की नवंबर महीने की बिक्री में आई 16.7 फीसद की गिरावट
TVS मोटर कंपनी ने नवंबर 2019 में 16.7 फीसद की गिरावट के साथ 266582 यूनिट्स की बिक्री की है जबकि नवंबर 2018 में यह आंकड़ा 319965 यूनिट्स का रहा था
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। TVS मोटर कंपनी ने नवंबर 2019 में 16.7 फीसद की गिरावट के साथ 266,582 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि नवंबर 2018 में यह आंकड़ा 319,965 यूनिट्स का रहा था। BS4 स्टॉक्स के एडजस्टमेंट और दिवाली शिफ्ट होने के महीने के चलते साफ नवंबर 2018 और नवंबर 2019 के बीच बिक्री में काफी अंतर देखा जा सकता है। कुल टू-व्हीलर की बिक्री की बात करें तो नवंबर 2019 में 249,350 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जबकि नवंबर 2018 में यह आंकड़ा 307,142 यूनिट्स का रहा था। घरेलू बाजार में टू-व्हीलर बिक्री नवंबर महीने में 191,222 यूनिट्स की रही है, जबकि नवंबर 2018 में यह आंकड़ा 260,253 यूनिट्स का रहा था।
मोटरसाइकिल की बिक्री की बात करें तो नवंबर 2019 में 105,963 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जबकि नवंबर 2018 में यह आंकड़ा 119,883 यूनिट्स का रहा था। स्कूटर की बिक्री की बात करें तो कंपनी ने नवंबर 2019 में 84,169 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि नवंबर 2018 में यह आंकड़ा 111,763 यूनिट्स का रहा था।
निर्यात की बात करें तो कुल निर्यात में 27 फीसद की बढ़त देखी गई है और नवंबर 2019 में 74,060 यूनिट्स का निर्यात हुआ है, जबकि नवंबर 2018 में यह आंकड़ा 58,476 यूनिट्स का रहा था। टू-व्हीलर के निर्यात की बात करें तो 24 फीसद की बढ़ोतरी के साथ 58,128 यूनिट्स का निर्यात हुआ है, जबकि नवंबर 2018 में यह आंकड़ा 46,889 यूनिट्स रहा था।
थ्री-व्हीलर्स की बिक्री की बात करें तो 34 फीसद की बढ़ोतरी के साथ नवंबर 2019 में 17,232 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जबकि नवंबर 2018 में यह आंकड़ा 12,823 यूनिट्स का रहा था।
ये भी पढ़ें:
Bajaj Auto की घरेलू बिक्री में आई 14 फीसद की गिरावट, जानें नवंबर महीने में कितने बेचे वाहन
Volkswagen की बिक्री में आई 17 फीसद की बढ़त, जानें नवंबर में कितने बेचे वाहन