TVS की घरेलू बिक्री में 6.59% की गिरावट, मार्च महीने में बिकी 310,901 यूनिट्स
TVS Motor Company की कुल टू-व्हीलर बिक्री की बात करें तो कंपनी ने मार्च 2019 में 1.54 फीसद की गिरावट के साथ 310901 यूनिट्स की बिक्री की है
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। TVS Motor Company की कुल टू-व्हीलर बिक्री की बात करें तो कंपनी ने मार्च 2019 में 1.54 फीसद की गिरावट के साथ 310,901 यूनिट्स की बिक्री की है। इससे बीते वर्ष मार्च महीने में यह आंकड़ा 326,667 यूनिट्स का रहा था। कंपनी की घरेलू बिक्री की बात करें तो 6.59 फीसद की गिरावट के साथ TVS ने 247,710 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि मार्च 2018 में यह आंकड़ा 265,174 यूनिट्स का था। TVS की कुल बिक्री मार्च 2019 में 325,345 यूनिट्स की रही है, जबकि मार्च 2018 में यह आंकड़ा 326,667 यूनिट्स का था।
TVS मोटरसाइकिल की बिक्री की बात करें तो मार्च 2018 में 5 फीसद की बढ़त के साथ 134,420 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि मार्च 2019 में यह आंकड़ा 141,086 यूनिट्स का रहा था। वहीं स्कूटर की बिक्री की बात करें तो कंपनी ने 2.7 फीसद की गिरावट के साथ 98,477 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि मार्च 2018 में यह आंकड़ा 100,972 यूनिट्स का रहा था।
TVS के निर्यात की बात करें तो कंपनी ने मार्च महीने में 28 फीसद की बढ़ोतरी के साथ 76,405 यूनिट्स का निर्यात किया है, जबकि मार्च 2018 में कंपनी ने 59,628 यूनिट्स निर्यात किए थे। टू-व्हीलर के निर्यात में भी 25 फीसद की बढ़ोतरी देखी गई है, जिसमें कंपनी ने मार्च 2019 में 63,191 यूनिट्स का निर्यात किया है। इससे बीते वर्ष मार्च महीने में यह आंकड़ा 50,599 यूनिट्स का रहा था। थ्री-व्हीलर की बिक्री की बात करें तो कंपनी ने 33 फीसद की बढ़ोतरी के साथ मार्च 2019 में 14,444 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि मार्च 2018 में यह आंकड़ा 10,894 यूनिट्स का रहा था।
वित्त वर्ष 2018-19 की बिक्री की बात करें तो टू-व्हीलर की बिक्री में 12 फीसद की बढ़त के साथ 33.67 लाख यूनिट्स की बिक्री की है। इससे बीते वित्त वर्ष 2017-18 में कंपनी ने 37.57 लाख यूनिट्स की बिक्री की थी। थ्री-व्हीलर की बिक्री बात करें तो कंपनी ने 59 फीसद की बढ़त के साथ वित्त वर्ष 2018-19 में 1.56 लाख यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि इससे बीते वित्त वर्ष में कंपनी ने 0.99 लाख यूनिट्स की बिक्री की थी।
यह भी पढ़ें:
Hyundai की वित्त वर्ष 2018-19 की बिक्री में 2.5% की बढ़त, मार्च महीने में आई गिरावट
Jawa Motorcycles की डिलीवरी हुई शुरू, मुंबई के ग्राहक को मिली पहली बाइक