विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

TVS Motor Company ने दर्ज किया नया रिकॉर्ड, बनी ऐसा करने वाली देश की पहली टू-व्हीलर निर्माता

By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
Published: Tue, 24 Oct 2023 03:13 PM (GMT+05:30)

TVS Motor Company भारत की पहली दोपहिया निर्माता बन गई है जिसने Venezuela में प्रवेश किया है। TVS ने बताया ...और पढ़ें

TVS Motor Company ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है।
TVS Motor Company ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TVS Motor Company भारत की पहली दोपहिया निर्माता बन गई है, जिसने Venezuela में प्रवेश किया है। कंपनी ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है। होसुर स्थित निर्माता बजाज ऑटो के बाद देश का दोपहिया वाहनों का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक है और 43 प्रतिशत निर्यात हिस्सेदारी रखता है। कंपनी ने 2022 में सिंगापुर के बाजार में प्रवेश किया था।

TVS की Servisuministros Jpg के साथ साझेदारी

TVS ने बताया कि उसने लोकल रिटेलर Servisuministros Jpg के साथ साझेदारी की है, जो कंपनी के दोपहिया और तिपहिया रेंज की रिटेल सेल करेगी। इसमें TRAK 150, Sport 100, HLX, Stryker, Raider 125, XL 100 Moped, NTorq 125 स्कूटर और पूरी Apache सीरीज शामिल हैं।

TVS का इन देशों में है कारोबार 

टीवीएस वेनेज़ुएला में किंग जीएस और किंग कार्गो तिपहिया वाहनों की रिटेल सेल बिक्री भी करेगी, जबकि टीवीएस की दक्षिण अमेरिका में पहले से ही स्थापित उपस्थिति है, वेनेजुएला में इसके प्रवेश से ब्रांड के लिए नए अवसर खुलेंगे। भारतीय दोपहिया वाहन की अफ्रीका, दक्षिण पूर्व एशिया, भारतीय उपमहाद्वीप, लैटिन अमेरिका और मध्य पूर्व के 80 से अधिक देशों में वैश्विक उपस्थिति है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर टीवीएस के उपाध्यक्ष (इंटरनेशनल बिजनेस) राहुल नायक ने कहा,

टीवीएस मोटर कंपनी ने वैश्विक स्तर पर ग्राहकों की विविध जरूरतों को पूरा करने में एक मानक स्थापित किया है। हम वेनेजुएला में टीवीएस मोटर की मोटरसाइकिलों, स्कूटरों और तिपहिया वाहनों की विविध लाइनअप को पेश करने के लिए उत्साहित हैं, जिससे हम बाजार में प्रवेश करने वाले पहले भारतीय निर्माता बन गए हैं। इस गतिशील बाजार में हमारी उपस्थिति हमारी वैश्विक विस्तार रणनीति के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और यह हमारी वैश्विक महत्वाकांक्षाओं की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

यह भी पढ़ें- इस फेस्टिव सीजन Ola और Ather के Electric Scooters पर मिल रही 40 हजार रुपये तक की छूट, जानिए डिटेल्स

मार्टिन कोर्सनस्की, कॉन्टिनेंटल हेड अमेरिका - टीवीएस मोटर कंपनी, ने कहा

हमें अपने प्रीमियम और कम्यूटर रेंज के दोपहिया वाहनों के साथ-साथ तिपहिया वाहनों के कई उत्पादों के साथ वेनेजुएला में प्रवेश करते हुए खुशी हो रही है। ग्राहकों को अपनी पेशकशों के केंद्र में रखने के हमारे मूल्यों के अनुरूप, बाजार में हमारा प्रवेश हमारे लिए गतिशीलता की दुनिया में नए अवसरों का पता लगाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।