Move to Jagran APP

TVS Apache RTR सीरीज की ये ताकतवर बाइक्स नए अवतार में हुईं लॉन्च, जानें कीमत और खासियतें

Tvs Apache RTR 160 4V और TVS Apache RTR 200 4V को कंपनी ने BS6-इंजन के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च किया है

By Shridhar MishraEdited By: Published: Fri, 29 Nov 2019 06:30 AM (IST)Updated: Fri, 29 Nov 2019 06:30 AM (IST)
TVS Apache RTR सीरीज की ये ताकतवर बाइक्स नए अवतार में हुईं लॉन्च, जानें कीमत और खासियतें
TVS Apache RTR सीरीज की ये ताकतवर बाइक्स नए अवतार में हुईं लॉन्च, जानें कीमत और खासियतें

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। TVS Motor Company ने अपनी BS6-कंप्लाइंट वाली Apache RTR 160 4V और Apache RTR 200 4V को भारत में लॉन्च कर दिया है। इन बाइक्स में एडवांस्ड इंजन के साथ फ्यूल इंजेक्शन तकनीक दिया गया है। इन दोनों ही बाइक्स में 17-इंच के फ्रंट और रियर टायर्स दिए गए हैं। 2020 TVS Apache RTR 4V रेंज में स्पोर्टी फील के लिए रेस ग्राफिक्स दिया गया है। इसमें नया LED हेडलैंप के साथ क्ला-स्टाइल्ड पोजिशन लैंप दिया गया है। इसके दूसरे फीचर्स की बात करें तो इसमें 'feather touch' स्टार्ट, वेव बाइट इग्निशन की और एरोडायनमिक्स क्ला मिरर्स दिए गए हैं। वहीं, Apache RTR 160 4V में भी नया ड्यूल टोन सीट दिया है। Apache RTR 200 4V को बुस्ट करने के लिए इसमें SmartXonnect तकनीक दी गई है।

loksabha election banner

TVS Apache RTR 160 4V BS6

  • परफॉर्मेंस- TVS Apache RTR 160 4V की BS6 नॉर्म्स वाले मॉडल में पावर के लिए 159.7 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, 4-वाल्व, ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है। इसका इंजन 16.02 PS की पावर और 14.12 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
  • कलर वेरिएंट- 2020 TVS Apache RTR 160 4V भारतीय बाजार में तीन कलर वेरिएंट्स में आती है। इनमें Racing Red, Metallic Blue और Knight Black शामिल है।
  • सस्पेंशन- TVS Apache RTR 160 4V के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया है।
  • ब्रेकिंग- Apache RTR 160 4V के फ्रंट में 270 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया है। वहीं, इसके रियर में 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक दिया है। सेफ्टी के लिए इसमें सिंगल-चैनल ABS फीचर दिया है।

TVS Apache RTR 200 4V BS6

  • परफॉर्मेंस- TVS Apache RTR 200 4V की BS6 नॉर्म्स वाले मॉडल में पावर के लिए 197.75 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, 4-वाल्व, ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है। इसका इंजन 20.5 PS की पावर और 16.8 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
  • कलर वेरिएंट- 2020 TVS Apache RTR 200 4V दो कलर वेरिएंट्स में आती है। इनमें Gloss Black और Pearl White शामिल है।
  • सस्पेंशन- TVS Apache RTR 200 4V के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया है।
  • ब्रेकिंग- Apache RTR 200 4V के फ्रंट में 270 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया है। वहीं, इसके रियर में 240 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया है। सेफ्टी के लिए इसमें ड्यूल-चैनल ABS फीचर दिया है।

TVS Apache RTR 4V BS6 कीमत

  • TVS Apache RTR 200 4V DC - Rs 1.24 lakh
  • TVS Apache RTR 160 4V डिस्क वेरिएंट - Rs 1.03 lakh
  • TVS Apache RTR 160 4V ड्रम वेरिएंट - Rs 99,950

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.