Triumph Bonneville 400 भारत में जल्द होगी लॉन्च, मिल सकता है डुअल-चैनल ABS और नया डिस्प्ले
Triumph Bonneville 400: इस बाइक को भारत में फेस्टिव सीजन से पहले लॉन्च होने वाली है। नियो-रेट्रो डिजाइन, 349cc इंजन ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Triumph Bonneville 400 के फेस्टिव सीजन से पहले भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। देश में Bonneville 400 के प्रोटोटाइप को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। भारतीय मार्केट में लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला Royal Enfield Classic 350 जैसी बाइकों से होगा।
कैसा होगा डिजाइन?
Triupmh Bonneville 400 का डिजाइन नियो-रेट्रो है और इसे हाल ही में पहली बार बिना किसी कवर के सड़कों पर देखा गया है। Triumph की Bonnevill 400 में टियरड्रॉप के आकार का फ्यूल टैंक, गोल LED हेडलाइट और एक गोल आकार का सिंगल-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसके अलावा, इस बाइक में पीछे की तरफ ग्रैब रेल के साथ बेंच-स्टाइळ सिंगल-पीस सीट दी गई है।
सस्पेंशन व्हील्स और फीचर्स
Triumph Bonneville 400 में पारंपरिक टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और पीछे ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर सेटअप दिया गया है। इसमें स्पोक वाले पहिए और पीशूटर-स्टाइल का एग्जॉस्ट मिलता है। इस मोटरसाइकिल में डुअल-चैनल ABS, डुअल डिस्क ब्रेक और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी व टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ LCD या TFT स्क्रीन-आधारित इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने की उम्मीद है।
इंजन और पावर
Triumph Bonneville 400 में वही 349cc का लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलिंडर मिलने की उम्मीद है जो ब्रांड के हाल ही में लॉन्च किए गए 350cc मोटरसाइकिल सेटअप में दिया गया है। इस 349cc इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स जोड़े जाने की उम्मीद है। यह इंजन लगभग 39hp की पावर और 32nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। इस बाइक में Normal, Sport, Rain और Individual जैसे राइडिंग मोड्स भी दिए जाएंगे।
कितनी हो सकती है कीमत?
इस मोटरसाइकिल की कीमतों की घोषणा अभी नहीं की गई है लेकिन उम्मीद है कि Bonneville 400 की एक्स-शोरूम कीमत 2.3 लाख रुपए से 2.6 लाख रुपए के बीच हो सकती है। इस बाइक का मुकाबला Classic 350 और CB350 जैसी मोटरसाइकिल से होगा।
