Toyota की कारों की भारत में बढ़ी मांग, मार्च में बिके 12 हजार से ज्यादा यूनिट्स
Toyota Kirloskar Motors (टोयोटा मोटर्स) ने मार्च 2019 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Toyota Kirloskar Motors (टोयोटा मोटर्स) ने मार्च 2019 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। वित्त वर्ष 17-18 (FY 17-18) के मुकाबले FY 18-19 में Toyota Motors (टोयोटा मोटर्स) की बिक्री (सेल्स) में 7 फीसद की बढ़त दर्ज की गई है। वहीं, मार्च 2018 के मुकाबले मार्च 2019 में भारतीय बाजार में Toyota (टोयोटा) की बिक्री में 2 फीसद की बढ़त दर्ज की गई है। हालांकि, निर्यात में कंपनी की बिक्री में गिरावट देखी गई है। मार्च 2019 में Toyota ने 844 यूनिट्स का निर्यात किया है जबकि, मार्च 2018 में कंपनी ने 998 यूनिट्स का निर्यात किया था।
Innova Crysta कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली MPV है। इस सेगमेंट में Innova Crysta एक लोकप्रिय कार है। वहीं, नई जेनरेशन वाली Camry Hybrid कंपनी की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। जनवरी-मार्च 2018 के मुकाबले जनवरी-मार्च 2018 में Toyota की सेल्स में 6 फीसद की बढ़त दर्ज की गई है।
सेल्स परफॉर्मेंस पर Toyota Kirloskar Motor के मैनेजिंग डायरेक्ट एन राजा ने कहा, " FY 17-18 के मुकाबले FY 18-19 में भारतीय बाजार में 7 फीसद की बढ़त हासिल करके हम काफी खुश हैं। Innova Crysta और Fortuner ने अपना बेहतर परफॉर्मेंस जारी रखा है और ये इस सेगमेंट की लीडर हैं। हम अपने ग्राहकों को धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने Toyota के प्रोडक्ट्स पर अपना विश्वास बनाए रखा है।"
FY 17-18 के मुकाबले FY 18-19 में Etios Liva के सेल्स में भी बढ़त दर्ज की गई है, जहां इस कार की बिक्री में 13 फीसद की बढ़ोतरी आई है। मार्च 2019 Toyota Kirloskar Motor ने भारतीय बाजार में कुल 12,818 यूनिट्स की बिक्री की है।
यह भी पढें:
इन 8 गलतियों की वजह से मिनटों में कट सकता है चालान, हो सकती है जेल
नई कार से की गईं ये 6 गलतियां पड़ सकती हैं बहुत भारी
Yamaha और Royal Enfield की इन बाइक्स से सड़क हादसों पर लगेगी लगाम