यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Toyota Innova Hycross खरीदने की प्लानिंग? इस पॉपुलर कार को खरीदने के लिए इतना करना होगा इंतजार
सप्लाई चेन में कमी और बाजार में बढ़ती डिमांड के कारण इसकी वेटिंग पीरिएयड बढ़कर लगभग 2 साल हो गई ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। टोयोटो इनोवा इस समय देश की हाइ डिमांडिंग कार में से एक हो गई है। अगर आप भी इस गाड़ी को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है, क्योंकि यहां आपको Toyota Innova Hycross के वेटिंग पीरियड के बारे में बताने जा रहे हैं।
Toyota Innova Hycross को खरीदने के लिए कितना करना पड़ेगा इंतजार?
टोयोटा इनोवा हाइक्रास की डिमांड इंडियन मार्केट में इतनी तेजी से बढ़ गई की लोगों को इसको खरीदने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। सप्लाई चेन में कमी और बाजार में बढ़ती डिमांड के कारण इसकी वेटिंग पीरिएयड बढ़कर लगभग 2 साल हो गई है। टोयोटा इनोवा हाइक्रास का नाम देश में मोस्ट डिमांडिंग गाड़ियों में से एक है। टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस को टीएनजीए चेसिस पर बनाया गया है।
Toyota Innova HyCross इंटीरियर फीचर्स
फीचर्स के तौर पर इनोवा हाइक्रास में 10-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, आगे पावर और वेंटिलेटेड सीट्स, एम्बिएंट लाइटिंग, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिक टेलगेट और नौ-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम मिलता है। इसमें 7 से 8 सीट वाली कॉन्फिगरेशन का ऑप्शन भी मिलता है।
दमदार इंजन के लिए जानी जाती है ये एमपीवी कार
Toyota Innova HyCross के इंजन में 2.0-लीटर पेट्रोल और 2.0-लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड इन दो इंजन का ऑप्शन मिलता है। इसका 2.0-लीटर पेट्रोल 172bhp का पावर और 205Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं इसका दूसरा 2.0-लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड वर्ज़न 11bhp का ज्यादा पावर जनरेट करता है।इसमें ट्रैन्स्मिशन के लिए सीवीटी और ई-सीवीटी यूनिट भी मिलता है।
