Toyota Fortuner से Mahindra Alturas G4 तक, देश की इन 6 ताकतवर कारों में कौन है पब्लिक की पसंद
Toyota Fortuner Mahindra Alturas G4 Ford Endeavour Volkswagen Tiguan Skoda Kodiaq Honda CR-V ये सभी Premium SUVs हैं
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। अगर आप एक पावरफुल SUV खरीदने की सोच रह हैं, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। हम आपको आज 6 दमदार प्रीमियम SUVs के बारे में बताने जा रहे हैं। इनमें Toyota Fortuner, Mahindra Alturas G4, Ford Endeavour, Volkswagen Tiguan, Skoda Kodiaq से लेकर Honda CR-V तक शामिल है। हम आपको बताएंगे कि नवंबर 2019 में इन SUVs को कितने ग्राहकों ने खरीदा है। इसके अलावा यह भी जानेंगे कि नवंबर 2018 में इन SUVs के कितने मॉडल्स बिके थे। साथ ही यह भी जानेंगे कि पिछले साल के मुकाबले इस साल इन SUVs को ग्राहकों का कितना साथ मिल रहा है। इसके बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि क्या आपकी पसंद भी है देश की पहली पसंद? डालते हैं एक नजर,
Toyota Fortuner
- नवंबर 2019 में कितनी बिकी- 1,063 यूनिट्स
- नवंबर 2018 में कितनी बिकी थी- 1,475 यूनिट्स
- पिछले साल के मुकाबले 28 फीसद बिक्री घटी
Ford Endeavour
- नवंबर 2019 में कितनी बिकी- 724 यूनिट्स
- नवंबर 2018 में कितनी बिकी थी- 433 यूनिट्स
- पिछले साल के मुकाबले 67 फीसद बिक्री बढ़ी
Volkswagen Tiguan
- नवंबर 2019 में कितनी बिकी- 176 यूनिट्स
- नवंबर 2018 में कितनी बिकी थी- 96 यूनिट्स
- पिछले साल के मुकाबले 83 फीसद बिक्री बढ़ी
Skoda Kodiaq
- नवंबर 2019 में कितनी बिकी- 157 यूनिट्स
- नवंबर 2018 में कितनी बिकी थी- 127 यूनिट्स
- पिछले साल के मुकाबले 24 फीसद बिक्री बढ़ी
Honda CR-V
- नवंबर 2019 में कितनी बिकी- 85 यूनिट्स
- नवंबर 2018 में कितनी बिकी थी- 106 यूनिट्स
- पिछले साल के मुकाबले 20 फीसद घटी बिक्री
Mahindra Alturas G4
- नवंबर 2019 में कितनी बिकी- 35 यूनिट्स
- नवंबर 2018 में कितनी बिकी थी- 216 यूनिट्स
दरअसल इस साल की शुरुआत से ही भारतीय ऑटो सेक्टर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे में अब नवंबर महीने में कार कंपनियों की बिक्री में बढ़त देखने को मिली है।