Toyota के कर्नाटक प्लांट में 5 और कर्मचारी हुए कोविड-19 पॉजिटिव
Toyota India ने कर्नाटक प्लांट में 5 और कोविड-19 पॉजिटिव कर्मचारियों की पुष्टि की है। (फोटो साभार Toyota)
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Toyota India ने सोमवार को बताया कि कंपनी के कर्नाटक बिदादी स्थित प्लांट में 5 और कोविड-19 के केस सामने आए हैं। कोविड-19 केस संक्रमितों में 4 कर्माचारी और 1 अनुबंध स्टाफ मेंबर शामिल है। इतने ही केस की संख्या 26 जुलाई, 2020 को कंपनी की फेसिलिटी में सामने आए थे। खासतौर पर जापान की इस ऑटोमोबाइल कंपनी ने कोरोनावायरस के मामलों की अधिक संख्या होने के बावजूद प्लांट में अपने संचालन को निलंबित नहीं किया है। लेकिन कंपनी ने सुनिश्चित किया है कि वह प्लांट में सभी जरूरी सेफ्टी उपायों का पालन कर रही है।
नए कोविड-19 पॉजिटिव कर्मचारियों ने आखिर में 10, 14, 23 और 24 जुलाई को काम किया था। संक्रमित कर्मचारियों को सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार क्वारंटाइन कर दिया गया है। कंपनी ने उन कर्मचारियों को भी ट्रैक किया है, जिनको लेकर संदेह है कि ये उन संक्रमित कर्मचारियों के साथ सीधे तौर पर और दूसरे तौर पर संपर्क में थे। दैनिक निरीक्षण प्रक्रिया के अलावा कंपनी कार्य क्षेत्र की विशेष रूप से सफाई और कीटाणुशोधन कर रही है। ऑफिशियल स्टेटमेंट में Toyota ने कहा कि "TKM प्लांट में 5 नए कोरोनावायरस मामलों की पुष्टि कर रही है, जिसमें 4 टीकेएम कर्मचारी और एक अनुबंधित स्टाफ है। इसी के साथ हम संक्रमित कर्मचारियों के ट्रीटमेंट के दौरान पूरी तरह से मदद के लिए तैयार रहेंगे। आगे बढ़ते हुए अपने कर्मचारियों और अपने सभी हितधारकों की सेफ्टी और सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए अपनी पहली और जरूरी प्राथमिकता के तौर पर कंपनी परिस्थितियों से निपटने के लिए जरूरी कार्य और उपचारात्मक उपाय करती रहेगी। इसके लिए कंपनी विभिन्न हितधारकों प्रासंगिक वैधानिक ऑथोरिटी के साथ मिलकर काम करेगी। "
कंपनी प्रभावित टीम के सदस्यों और उनके परिवारों के साथ संपर्क में है, जिससे इस स्थिति को ठीक किया जा सके। कंपनी ने कहा कि पहले से संक्रमित कर्मचारियों में से 35 ठीक हुए और उन्हें हॉस्पिटल से राहत दी गई है और अब वह 14 दिनों तक घर पर क्वारंटाइन में हैं।