विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Retro-classic Honda CB350 से जुड़ी 4 बड़ी बातें, Royal Enfield की इन बाइक्स को देगी कड़ी टक्कर

By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
Published: Fri, 17 Nov 2023 08:30 PM (IST)

Honda CB350 के इंजन की बात करें तो इसमें 348.36cc का एयर कूल्ड इंजन मिल जाता है जो सिंगल सिलेंडर ...और पढ़ें

Top Key highlights About Newly Launched Retro-classic Honda CB350
Top Key highlights About Newly Launched Retro-classic Honda CB350

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। होंडा ने आज Retro-classic CB350 को इंडियन मार्केट में 2 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर उतारा है। इसी क्रम में आज हम इस बाइक से जुड़ी 4 बड़ी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि जब आप इसको खरीदने जाए तो आप पहले से ही इसके बारे में अच्छे से जानते हों। ये बाइक रॉयल एनफील्ड की सबसे अधिक बिकने वाली बाइक क्लासिक 350 को टक्कर देगी।

Honda CB350 कीमत

Honda CB350 को इंडियन मार्केट में कुल दो वेरिएंट में पेश किया गया है। जिसमें DLX और DLX प्रो शामिल है। DLX की कीमत 1 लाख 99 हजार 900 रुपये एक्स-शोरूम है, वहीं DLX प्रो की कीमत 2 लाख 17 हजार 800 रुपये (एक्स-शोरूम) है।

कितना दमदार है इसका इंजन?

Honda CB350 के इंजन की बात करें तो इसमें 348.36cc का एयर कूल्ड इंजन मिल जाता है, जो सिंगल सिलेंडर इंजन से लैस है। इसका इंजन 20.78 हॉर्स पॉवर और 29.4 न्यूटन मीटर की पीक टॉर्क जेनरेट करती है। इसके इंजन को 5 स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। पावर और परफॉर्मेंस में ये बाइक कैसी है इसके बारे में हम जब इसका रिव्यू करेंगे तब बताएंगे।

Honda CB350 सस्पेंशन

CB350 टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और रियर में नाइट्रोजन-चार्ज शॉक एब्जॉर्बर से लैस है। ब्रेकिंग को फ्रंट में सिंगल 310 मिमी डिस्क और रियर में 240 मिमी डिस्क द्वारा कंट्रोल किया जाता है, जो डुअल-चैनल एबीएस को सपोर्ट करता है। बाइक के फ्रंट में 18-इंच के अलॉय व्हील और रियर में भी 18 इंच के अलॉय व्हील्स और 130-सेक्शन का टायर लगा है।