विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अगस्त 2026 में इन सेडान कारों की रही जबरदस्त डिमांड, Top 5 में Dzire और Skoda भी शामिल

Published: Wed, 16 Sep 2026 02:28 PM (IST)

Sedan in August 2026: अगस्त 2026 में भारत में सेडान कारों की कुल बिक्री में सालाना आधार पर बढ़त दर्ज की गई जिसमें Dzire, Aura और Amaze भी शामिल रही।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में सेडान कारों की बिक्री ने अगस्त 2026 में साल-दर-साल बढ़त बनाए रखा है भले ही पिछले महीने के मुकाबले इनकी कुल बिक्री में गिरावट आई हो। इस लिस्ट में शामिल 9 सेडान कारों ने मिलकर कुल 32,913 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है जो अगस्त 2025 में बिकी 28,451 यूनिट्स के मुकाबले 15.68% की बढ़ोतरी दर्ज की है।

कॉम्पैक्ट सेडान का दबदबा

Maruti Dzire ने काफी अंतर के साथ सेडान मार्केट में अपना दबदबा बनाए रखा जबकि Hyundai Aura और Honda Amaze ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। कुल बिक्री का एक बड़ा हिस्सा कॉम्पैक्ट सेडान का ही रहा।

Maruti Dzire की बिक्री

Maruti Dzire ने अगस्त 2026 में 18,418 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की जबकि एक साल पहले अगस्त महीने में यह आंकड़ा 16,509 यूनिट्स था। हालांकि, जुलाई में 23,791 यूनिट्स के मुकाबले मंथली आधार पर बिक्री में 22.58% तक की गिरावट दर्ज की गई।

Hyundai Aura के आंकड़े

इसके बाद, Hyundai Aura का नंबर रहा जिसे दूसरा स्थान मिला जिसके अगस्त 2026 में 6,685 यूनिट्स बिकीं जो अगस्त 2025 में 5,817 यूनिट्स थी। अगस्त में कुल सेडान बिक्री में Aura की हिस्सेदारी 20.31% रही।

Honda Amaze

सेडान कारों में Honda Amaze ने सबसे मजबूत साल-दर-साल की बढ़ोतरी दर्ज की। अगस्त 2025 में 1,753 यूनिट्स के मुकाबले इसकी बिक्री दोगुना से ज्यादा होकर 3,512 यूनिट्स पर पहुंच गई। वहीं, Amaze ने जुलाई की 3,436 यूनिट्स के मुकाबले भी मामूली रूप से 2.21% का सुधार दर्ज किया।

Virtus और Skoda Slavia

Volkswagen Virtus सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज सेडान बनी रही और Virtus ने 1,301 यूनिट्स दर्ज कीं। वहीं, Skoda Slavia 897 यूनिट्स के साथ इसके बाद दूसरे स्थान पर रही जिसकी बिक्री में 11.01% और मंथली आधार पर 9.67% की गिरावट आई।

TATA Tigor/Tigor EV 862 यूनिट्स के साथ इसके करीब रही जो जुलाई 2026 में इसका 758 यूनिट्स की बिक्री दर्ज हुई थी। वहीं, अगस्त 2025 में इसकी 805 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई थी।

यह भी पढ़ें- Volvo XC90 और XC60 प्लग-इन हाइब्रिड हुई लॉन्च, मिलेगी 200km तक की इलेक्ट्रिक रेंज और Google Gemini