Move to Jagran APP

होंडा ने हीरो मोटोकॉर्प को भारत की टॉप 10 टू-व्हीलर निर्यातक कंपनियों की सूची में छोड़ा पीछे

इंडियन टू-व्हीलर इंडस्ट्री में अप्रैल 2016 से मार्च 2017 में करीब 23.39 लाख यूनिट्स का निर्यात किया है

By Ankit DubeyEdited By: Published: Fri, 14 Apr 2017 01:22 PM (IST)Updated: Fri, 14 Apr 2017 01:39 PM (IST)
होंडा ने हीरो मोटोकॉर्प को भारत की टॉप 10 टू-व्हीलर निर्यातक कंपनियों की सूची में छोड़ा पीछे
होंडा ने हीरो मोटोकॉर्प को भारत की टॉप 10 टू-व्हीलर निर्यातक कंपनियों की सूची में छोड़ा पीछे

नई दिल्ली (जेएनएन)। इंडियन टू-व्हीलर इंडस्ट्री में अप्रैल 2016 से मार्च 2017 में करीब 23.39 लाख यूनिट्स का निर्यात किया है। यह आंकड़ा वित्त वर्ष 2015-16 के मुकाबले 5.78 फीसद ज्यादा है। अफ्रीका और लैटिन अमेरिका जैसे प्रमुख निर्यात बजार में उच्च मुद्रास्फीति और मुद्रा अवमूल्यन के चलते काफी अच्छा रिस्पांस देखने को मिला।

loksabha election banner

बजाज रही टॉप पर
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स (सियाम) के ताजा आंकड़ों के अनुसार बजाज ऑटो निर्यातक की सूची में सबसे टॉप पर है। कंपनी ने 16.50 फीसद की गिरावट के साथ 12.18 लाख यूनिट्स का निर्यात किया है। जबकि कंपनी ने वित्त वर्ष 2016 में 14.59 लाख यूनिट्स का निर्यात किया था।

दूसरे स्थान पर टीवीएस
इस सूची में टीवीएस मोटर दूसरे स्थान पर रही है। टीवीएस ने 1.56 फीसद की हलकी ग्रोथ के साथ 44,572 यूनिट्स स्कूटर, 2.99 लाख यूनिट्स मोटरसाइकिल और करीब 20,152 यूनिट्स मोपेड्स का निर्यात किया है। कुल मिलाकर वित्त वर्ष 2016-17 में कंपनी ने 3.64 लाख यूनिट्स का निर्यात किया है, जबकि वित्त वर्ष 2015-16 में कंपनी ने 3.58 लाख यूनिट्स का निर्यात किया था। टीवीएस एशिया, अफ्रीका और लैटिम अमेरिका के करीब 50 देशों में अपने वाहन निर्यात करता है।

तीसरे स्थान पर होंडा
जापानी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी होंडा टू-व्हीलर (HMSI) ने 41.72 फीसद की ग्रोथ हासिल की है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2016-17 में करीब 2.83 लाख यूनिट्स का निर्यात किया है, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष कंपनी ने 2 लाख यूनिट्स का निर्यात किया था। HMSI भारत की टॉप स्कूटर निर्यात करने वाली कंपनी भी बनी है। निर्यात होने वाले सभी स्कूटर्स में से 36 फीसद स्कूटर सिर्फ होंडा के हैं।

होंडा ने हीरो मोटोकॉर्प को पछाड़ा
होंडा ने निर्यात के मामले में हीरो मोटोकॉर्प को भी पीछे छोड़ दिया है। भारत में होंडा ने हीरो से करीब 1.30 लाख वाहन ज्यादा निर्यात किए हैं। हीरो मोटोकॉर्प ने वित्त वर्ष 2016-17 में 180,391 यूनिट्स निर्यात किए हैं। 

इसे भी पढ़ें:- BMW मोटोर्राड की बिक्री 5.5 फीसद उछली, भारत में खोला अपना पहला आउटलेट

इसे भी पढ़ें:- हीरो ने लॉन्च की नई ग्लैमर, शुरुआती कीमत 59,280 रुपए


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.