Move to Jagran APP

फरवरी महीने में बिकने वाली टॉप 10 कारें, बोलेरो ने सिलेरियो और टियागो को पछाड़ा

महिंद्रा बोलेरो की फरवरी महीने में कुल 8,001 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जो कि टाटा टियागो, रेनो क्विड और मारुति सुजुकी सिलेरियो से ज्यादा है

By Ankit DubeyEdited By: Published: Tue, 20 Mar 2018 04:55 PM (IST)Updated: Thu, 22 Mar 2018 07:31 AM (IST)
फरवरी महीने में बिकने वाली टॉप 10 कारें, बोलेरो ने सिलेरियो और टियागो को पछाड़ा
फरवरी महीने में बिकने वाली टॉप 10 कारें, बोलेरो ने सिलेरियो और टियागो को पछाड़ा

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। मारुति सुजुकी हमेशा की तरह फरवरी महीने की बिक्री में भी अपने सबसे ज्यादा मॉडल्स के साथ हावी रही। देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कारों में मारुति सुजुकी के छह मॉडल्स शामिल हैं। हालांकि, मारुति सुजुकी सिलेरियो की बिक्री इस बार गिर गई और महिंद्रा बोलेरो से पिछड़ गई है।

loksabha election banner

बोलेरो ने सिलेरियो, टियागो और क्विड को पछाड़ा:

महिंद्रा बोलेरो की फरवरी महीने में कुल 8,001 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जो कि टाटा टियागो (6691 यूनिट्स), रेनो क्विड (6,074 यूनिट्स) और मारुति सुजुकी सिलेरियो (6,842 यूनिट्स) से ज्यादा है।

टॉप 5 में मारुति के सभी मॉडल्स:

मारुति सुजुकी की ऑल्टो देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है। फरवरी 2018 में इसकी 19,760 यूनिट्स की बिक्री हुई है। मारुति सुजुकी डिजायर 17,784 यूनिट्स के साथ और नई मारुति स्विफ्ट 17,291 यूनिट्स के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर आ गई हैं। मारुति सुजुकी बलेनो की बिक्री 15,807 यूनिट्स की रही है और पांचवे स्थान पर मारुति सुजुकी वैगन आर 14,029 यूनिट्स के साथ अपनी जगह बनाई हुई है। फरवरी 2017 में मारुति स्विफ्ट पांचवे स्थान पर थी लेकिन नया वेरिएंट लॉन्च होने के बाद यह तीसरे स्थान पर आ गई है।

नई एलीट i20 की बिक्री में तेजी:

हुंडई ग्रैंड i10 की बिक्री में 20 फीसद की गिरावट आई है। इस कार की 10,198 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि फरवरी 2017 में ग्रैंड i10 की 12,862 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। फरवरी 2017 में ग्रैंड i10 चौथे स्थान पर थी और अब यह कार आठवें स्थान पर आ गई है। हालांकि, ऑटो एक्सपो के दौरान लॉन्च हुई नई हुंडई एलीट i20 की बिक्री में बूस्ट आया है। फरवरी 2018 में इसकी 28 फीसद बढ़ोतरी के साथ 13,378 यूनिट्स की बिक्री हुई है।

यूटिलिटी व्हीकल्स में इन कारों का दबदबा:

मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा 11,620 यूनिट्स के साथ सातवें स्थान पर ही रही है और दूसरी यूटिलिटी व्हीकल हुंडई क्रेटा दूसरे स्थान पर 9,278 यूनिट्स के साथ रही है। महिंद्रा बोलेरो तीसरी यूटिलिटी व्हीकल है जो टॉप 10 पैसेंजर व्हीकल की सूची में आखिरी स्थान पर है। यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट में मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा सबसे पहले स्थान पर है, हुंडई क्रेटा दूसरे और महिंद्रा बोलेरो तीसरे स्थान पर है। वहीं टोयोटा इनोवा 6,127 यूनिट्स के साथ चौथे और नई फोर्ड एंडेवर टाइटेनिय+ वेरिएंट की 5,438 यूनिट्स के साथ पांचवे स्थान पर है।

चालू वित्त वर्ष की बिक्री:

इससे बीते वित्त वर्ष के मुकाबले अप्रैल-फरवरी 2018 में पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री में 8.04 फीसद की वृद्धि हुई है। वहीं, पैसेंजर व्हीकल्स में पैसेंजर कारों की 3.62 फीसद, यूटिलिटी व्हीकल्स की 21.34 फीसद और वैन्स की 4.25 फीसद की वृद्धि हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.