जुलाई महीने में बिकीं सबसे ज्यादा ये 10 कारें, जानिये
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की जुलाई महीने की बिक्री में टॉप 10 कारों की लिस्ट में 7 मॉडल्स शामिल हैं
नई दिल्ली (जेएनएन)। जून महीने में कारों की बिक्री धीमी देखी गई थी क्योंकि कार बाजार और ग्राहक दोनों में ही जीएसटी को लेकर असमंजस का माहौल बना हुआ था। 1 जुलाई से जीएसटी लागू होने के बाद अब दोनों में स्पष्ट हो गया है। कार बाजार में बिक्री फिर से सामान्य रूप से देखने को मिल रही है और मारुति सुजुकी एक अकेली कंपनी है जिसने जुलाई 2017 में करीब 1.5 लाख वाहन बेचे हैं। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की जुलाई महीने की बिक्री में टॉप 10 कारों की लिस्ट में 7 मॉडल्स शामिल हैं। वहीं तीन मॉडल्स हुंडई के मौजूद हैं।
1. मारुति सुजुकी ऑल्टो
मारुति सुजुकी की ऑल्टो देश की पहली ऐसी कार है जो सबसे ज्यादा बिकती है। जून 2017 में ऑल्टो की 26,009 यूनिट्स बिकीं हैं जो कि अब तक का रिकॉर्ड हाई है। जून महीने में ऑल्टो की 14,856 यूनिट्स बिकीं थी। जुलाई में ये आकंड़ा करीब डबल है।
2. मारुति सुजुकी बलेनो
मारुति सुजुकी बलेनो पहले हमेशा 5वें स्थान पर आती थी फिर तीसरे साथ पर आई और अब बिक्री के मामले में दूसरे स्थान पर छाई हुई है। बलेनो की जुलाई 2017 में 19,153 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि जून 2017 में इसकी 9057 यूनिट्स बिकी थीं। यह बलेनो का अब तक का एक महीने का रिकॉर्ड हाई है।
3. मारुति सुजुकी वैगन आर
मई महीने में तीसरे स्थान पर आने वाली मारुति की यह कार जून महीने में चौथे स्थान पर आ गई थी। अब जुलाई 2017 में 16,301 यूनिट्स के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। जून 2017 में वैगन आर की 10,668 यूनिट्स बिकीं थी।
4. मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा
विटारा ब्रेजा देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV है। पिछले कुछ महीनों से इसकी बिक्री में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। जून महीने में जहा कंपनी ने इसकी 8,293 यूनिट्स बेची थीं। वहीं जुलाई 2017 में कंपनी ने इसकी 15,243 यूनिट्स बेची हैं।
5. मारुति सुजुकी डिजायर
लेटेस्ट जनरेशन डिजायर को ग्राहकों ने खूब पसंद किया है। जुलाई महीने में इसकी 14,703 यूनिट्स बिकीं हैं। वहीं डिजायर को मई महीने में लॉन्च होने के बाद जून 2017 में 12,049 यूनिट्स बिकीं थीं।
6. मारुति सुजुकी स्विफ्ट
मारुति सुजुकी स्विफ्ट पिछले जून महीने में जीएसटी के चलते 10 हजार यूनिट के नीचे फिसल गई थी। जून महीने में इसकी 9008 यूनिट्स बिकीं थीं। जुलाई 2017 में कंपनी ने इसकी 13,738 यूनिट्स बेची हैं।
7. हुंडई ग्रैंड i10
सातवें स्थान पर मारुति की नहीं देश की दूसरी बड़ी कार निर्माता कंपनी हुंडई की ग्रैंड i10 मौजूद है। यह कार दूसरे स्थान से अब 7वें स्थान पर पहुंच गई है। हुंडई ने इस कार की जुलाई महीने में 12,002 यूनिट्स बेचीं हैं जबिक जून 2017 में इसकी 12,317 यूनिट्स बिकी थीं।
8. मारुति सुजुकी सेलेरियो
मारुति सुजुकी सेलेरियो एक नॉन-परफॉरमर कार है, इसके बावजूद यह टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में 8वे स्थान पर है। जुलाई 2017 में कंपनी ने इसकी 11,087 यूनिट्स बेची हैं। इससे पहले सेलेरियो अप्रेल 2017 में 8,425 यूनिट्स के साथ टॉप 10 की सूची में आई थी।
9. हुंडई क्रेटा
मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा को कड़ी टक्कर देने के लिए हुंडई की कॉम्पैक्ट SUV क्रेटा को भी बाजार से काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। जून महीने में यह कार 6436 यूनिट्स के साथ 8वें स्थान पर थी। लेकिन जुलाई 2017 में यह 10,556 यूनिट्स की बिक्री के साथ 9वें स्थान पर रही है।
10. हुंडई एलीट i20
हुंडई की प्रीमिय हैचबैक कार एलीट i20 टॉप 10 की सूची में आखिरी स्थान पर मौजूद है। यह जून महीने में इस सूची में नहीं थी। जुलाई महीने में इसकी 10,000 यूनिट्स की बिक्री हुई है। वहीं, इससे पहले मई में जब यह टॉप 10 की सूची में थी तब इसकी 10,667 यूनिट्स की बिक्री हुई थीं।