Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या इन त्यौहारों में खरीदना चाहते हैं नई गाड़ी? आ रही हैं ये दमदार SUV कारें, यहां देखें लिस्ट

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Fri, 26 Aug 2022 01:16 PM (IST)

    भारत में हुंडई का ये दूसरा मॉडल वेन्यू एन लाइन मॉडल होगा जिससे कंपनी 6 सितंबर को लॉन्च करने वाली है। वहीं कंपनी ने जुलाई में इस कार अनावरण किया था। अर्बन क्रूजर हाइडर मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में टोयोटा का पहला कदम है।

    Hero Image
    क्या इन त्यौहारों में खरीदना चाहते हैं नई गाड़ी?

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क।  भारतीय बाजार में इस साल काफी नई कार लॉन्च हुई है, वहीं ये सिलसिला अभी तक थमा नहीं है। अभी तो त्योहारी सीजन दिवाली आने वाली है। इसी सीजन में कई बड़ी कारें लॉन्च होने वाली है।  सबसे बड़ी बात ये है कि इसमें हाइब्रिड से लेकर ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी तक, टाटा, महिंद्रा, मारुति सुजुकी, टोयोटा जैसे मॉडल्स शामिल है। तो चलिए आज हम आपको बताएँगे सितंबर 2022 में कौन -कौन सी कारें लॉन्च होने वाली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hyundai Venue N-Line

    भारत में हुंडई का ये दूसरा मॉडल वेन्यू एन लाइन मॉडल होगा , जिससे कंपनी 6 सितंबर को लॉन्च करने वाली है। इसमें I20 N लाइन की तरह, वेन्यू N लाइन केवल 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल दिया गया है। इसके साथ ही इसमें दो ट्रिम N6 और N8 पेश होने वाली है। इसमें कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए है- जैसे स्पोर्टियर बंपर, नए रंग, एन लाइन बैज और अंदर की तरफ एल्यूमीनियम पैडल भी है।

    Mahindra XUV400 EV 

    भारतीय बाजार में महिंद्रा अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार एक्सयूवी 400 को लॉन्च करेगी।  XUV400, XUV300 से 4.2m लंबी होगी, यह सिंगल फ्रंट एक्सल-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आ सकता है, जो 150hp  का है। इसके साथ ही इस गाड़ी में फीचर्स के रूप में इसमें एड्रेनोएक्स इंफोटेनमेंट सिस्टम और एडीएएस के साथ आने की उम्मीद है।

    Toyota Urban Cruiser Hyryder

    कंपनी ने जुलाई में इस कार अनावरण किया था। अर्बन क्रूजर हाइडर, मिड साइज  एसयूवी सेगमेंट में टोयोटा का पहला कदम है। इसके साथ ही ये कार  हुंडई क्रेटा  और  किआ सेल्टोस को टक्कर देगी। इसमें 1.5-लीटर हल्के और मजबूत हाइब्रिड पेट्रोल पावरट्रेन है। वहीं इसमें AWD सिस्टम है।  कंपनी ने इस कार के लिए इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है।

    Maruti Suzuki Grand Vitara 

    कंपनी ने इस गाड़ी का टीजर हाल के दिनों में ही रिलीज किया था। सॉनेट एक्स लाइन को कॉस्मेटिक अपडेट मिल सकता है। जिसे एक साल पहले ही लॉन्च किया गया था। इसके ग्लॉस ब्लैक और ऑरेंज एक्सेंट के साथ मैट ग्रे एक्सटीरियर फिनिश  भी मिल सकता है। इसके अलॉय व्हील्स में नए डिजाइन मिल सकते है।