इस साल भारत आ रही हैं ये 3 शानदार कारें, जानिये खूबियां
पिछले कुछ महीनों में भारतीय बाजार में कई नई कारें लॉन्च हुई हैं। अभी फेस्टिवल सीजन की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में कई कंपनियां अपने नए मॉडल बाजार में उतारेगी।
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। पिछले कुछ महीनों में भारतीय बाजार में कई नई कारें लॉन्च हुई हैं। अभी फेस्टिवल सीजन की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में कई कंपनियां अपने नए मॉडल बाजार में उतारेगी। अगर आप भी आने वाले कुछ महीनों में हैचबैक कार लेने की सोच रहे हैं तो कई नए मॉडल लॉन्च होने वाले हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं आगामी महीनों में लॉन्च होने वाले हैचबैक मॉडल के बारे मे-
टाटा टियागो: सरकार इस समय इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर जोर दे रही है। इसलिए लगभग सभी कंपनियां इलेक्ट्रिक कारें तैयार कर रही हैं। इस मामले में महिंद्रा और टाटा ने बाजी मार ली है। अभी महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार बाजार में मौजूद है। इस कार को चुनौती देने के लिए टाटा भी इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में अपना नया मॉडल उतारने की तैयारी में है। टाटा इस सेगमेंट में अपनी इलेक्ट्रिक कार टियागो पेश करेगी। इस गाड़ी के इंजन और बाकी फीचर्स आदि की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
टाटा एक्स451 (कोडनेम): टाटा पिछले कुछ समय से कई कारें लॉन्च कर चुकी है। अब कंपनी प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में नई कार लॉन्च करेगी। इसका कोडनेम एक्स451 रखा गया है। इसके असली नाम का पता अभी नहीं चल पाया है। इसके प्रोटोटाइप को इस साल हुए ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। हालांकि, इसकी लॉन्चिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
MG 3: ब्रिटिश ब्रैंड मॉरिस गराज (MG) मोटरर्स भारत में दस्तक देने को तैयार है। यह कंपनी अपनी पहली कार आने वाले कुछ महीनों में लॉन्च कर सकती है। माना जा रहा है कि कंपनी की पहली कार हैचबैक होगी। इसका नाम 2018 MG3 हो सकता है। इसके बारे में अभी तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।