विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नई टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? कर लें इंतजार, जल्द लॉन्च हो सकती हैं ये किफायती बाइक्स और स्कूटर

By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
Published: Fri, 21 Apr 2023 11:41 AM (IST)Updated: Fri, 21 Apr 2023 12:27 PM (IST)

अपडेटेड हीरो Xtreme 160R को हाल ही में यूएसडी (अपसाइड-डाउन) फ्रंट फोर्क्स और कुछ डिजाइन परिवर्तनों के साथ देखा गया ...और पढ़ें

इंडियन मार्केट में जल्द लॉन्च होने वाली हैं ये टू-व्हीलर्स
इंडियन मार्केट में जल्द लॉन्च होने वाली हैं ये टू-व्हीलर्स

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। साल 2023 में कई टू-व्हीलर्स पहले ही लॉन्च हो चुकी हैं, वहीं कई और लॉन्च होने के लिए तैयार हैं। अगर आप भी नई बाइक या फिर स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है, जहां आपको बताने जा रहे हैं उन टू-व्हीलर्स के बारे में जो जल्द लॉन्च होने के लिए तैयार। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आने वाले समय में Hero Karizma XMR, 2023 Hero Xteme 160R समेत कई टू-व्हील लॉन्च होने के लिए तैयार हैं।

New Hero Karizma XMR

Hero MotoCorp ने हाल ही में एक ट्रेडमार्क फाइल किया था, जिसे Karizma XMR 210 में इस्तेमाल किया जाएगा। ट्रेडमार्क को देखते हुए कयास लगाया जा रहा है कि करिज्मा 210 सीसी के नए इंजन के साथ वापसी कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नई करिज्मा एक पूरी तरह से नए चेसिस पर आधारित होगी, जिसमें करिज्मा की कुछ पुरानी डिजाइन भी शामिल हो सकती है। पहले वाली करिज्मा की जो डिजाइन थी वो सेमी-फेयर्ड डिजाइन थी, लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि ZMR एक फुल-फेयर्ड मॉडल साबित हो सकती है।

2023 Hero Xteme 160R

Hero MotoCorp की ओर से 2023 Xtreme 160R को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं ही इस बाइक को जल्द ही नया अपडेट मिलने वाला है। अपडेटेड हीरो Xtreme 160R को हाल ही में यूएसडी (अपसाइड-डाउन) फ्रंट फोर्क्स और कुछ डिजाइन परिवर्तनों के साथ देखा गया था। हालांकि, डिजाइन में क्या कुछ बदलाव किया गया है इसका खुलासा नहीं हो पाया है। रिपोर्ट्स की मानें तो ये बाइक जल्द लॉन्च होने वाली बाइक्स की लिस्ट में शामिल है।

Hero Passion Plus, Glamour & A Scooter

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोपहिया निर्माता हीरो पैशन प्लस को 100cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन के साथ फिर से पेश कर सकता है। हीरो ग्लैमर भी कंपनी की योजना का हिस्सा हो सकता है। कयास लगाया जा रहा कि कंपनी एक नई 125 सीसी की स्कूटर को भी पेश कर सकती है। हालांकि कंपनी की ओर से इसपर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।