Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लगातार बढ़ रही है Mahindra Thar के सबसे सस्ते मॉडल की वेटिंग पीरियड, लॉन्च होते ही खरीदने के लिए टूट पड़े लोग

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Sat, 20 May 2023 03:17 PM (IST)

    1.5 लीटर थार 2डब्ल्यूडी डीजल की प्रतीक्षा अवधि वर्तमान में 17 महीने है। इस बीच पेट्रोल से चलने वाली थार 2WD की प्रतीक्षा अवधि लगभग एक महीने है। अगर आप डीजल वेरिएंट खरीदना चाहते हैं तो आपको सबसे अधिक वेट करना पड़ेगा। (जागरण फोटो)

    Hero Image
    लॉन्च होते ही खरीदने के लिए टूट पड़े लोग

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। महिंद्रा ने कुछ महीने पहले ही थार का सबसे सस्ता वेरिएंट Mahindra Thar 2WD को लॉन्च किया था। ये थार की सबसे सस्ती एसयूवी है। लॉन्च होते ही इस गाड़ी की इतनी डिमांड बढ़ी की देखते ही देखते इतना वेटिंग पीरियड साल भर से अधिक हो गया। आइये जानते हैं इस फेमस गाड़ी को खरीदने के लिए आपको कितना इंतजार करना पडेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahindra Thar 2WD waiting period

    जनवरी में Mahindra ने नया Thar 2WD संस्करण लॉन्च किया, जिसमें कोई ऑफ-रोड किट नहीं था। 1.5 लीटर थार 2डब्ल्यूडी डीजल की प्रतीक्षा अवधि वर्तमान में 17 महीने है। इस बीच, पेट्रोल से चलने वाली थार 2WD की प्रतीक्षा अवधि लगभग एक महीने है। अगर आप डीजल वेरिएंट खरीदना चाहते हैं तो आपको सबसे अधिक वेट करना पड़ेगा।

    Mahindra Thar RWD SUV लुक और डिजाइन

    आने वाली Mahindra Thar RWD SUV का डिज़ाइन इसके 4X4 वेरिएंट के समान है। वास्तव में महिंद्रा थार एसयूवी का आगामी आरडब्ल्यूडी वेरिएंट अपने 4X4 समकक्ष के समान टायर और मिश्र धातु पहियों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा इस एसयूवी में कुल 6 नए कलर ऑप्शन भी मिलते हैं। यानी आप कलर के शौकिन है तो आपके पास इस कार के लिए कई ऑप्शन मौजूद है।

    Mahindra Thar 4WD waiting period

    मीडिया रिपोर्ट्स में डीलर सूत्रों का हवाला देते हुए बताया गया है कि थार 4डब्ल्यूडी के पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट की प्रतीक्षा अवधि लगभग एक महीने है। 4WD दो इंजन विकल्पों में उपलब्ध है। 2.0-लीटर पेट्रोल mStallion और एक 2.2-लीटर डीजल इंजन जो 132hp और 300Nm का टार्क जेनरेट करता है। 2WD वेरिएंट के विपरीत, 4WD 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दोनों के विकल्प के साथ आता है।