Move to Jagran APP

TATA का बड़ा प्लान, कंपनी एक से बढ़कर एक कई ईवी करेगी पेश, ट्रेडमार्क किया फाइल

नए नाम टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल डिवीजन द्वारा दायर किए गए थे। उम्मीद की जा रही है कि इन नामों का इस्तेमाल आने वाली इलेक्ट्रिक कारों के लिए किया जा सकता है। कयास लगाया जा रहा है कि इसे 2024 तक लॉन्च किया जाएगा।

By Atul YadavEdited By: Published: Wed, 10 Aug 2022 01:35 PM (IST)Updated: Wed, 10 Aug 2022 01:35 PM (IST)
TATA का बड़ा प्लान, कंपनी एक से बढ़कर एक कई ईवी करेगी पेश, ट्रेडमार्क किया फाइल
टाटा इलेक्ट्रिक ने इस नाम से फाइल किया ट्रेडमार्क

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। टाटा मोटर्स इस समय भारतीय इलेक्ट्रिक सेगमेंट को लीड कर रही है। वहीं अपनी बादशाहत को बरकरार रखने के लिए कंपनी अन्य पोर्टफोलियो पर भी काम कर रही है। कंपनी ने अभी हाल ही के कुछ महीने पहले कर्व और Avinya जैसी 2 शानदार कारों को पेश किया है, वहीं 11 मई को टाटा नेक्सन को भी बड़े बैटरी पैक के साथ लॉन्च किया गया था। इसके अलावा कंपनी ने 4 अन्य नई कारों के लिए ट्रेडमार्क फाइल किया है। आइये जानते हैं अपकमिंग गाड़ियों के डिटेल्स

loksabha election banner

इस नाम से फाइल किया ट्रेडमार्क

टाटा मोटर्स ने इस ने Styzor, Bovita, Auroar, और Xiomara नाम से ट्रेडमार्क फाइल किया है। कंपनी ने हाल ही में 2025-26 तक 10 इलेक्ट्रिक व्हीकल को पेश/लॉन्च करने की घोषणा की थी।

Avinya के 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है। टाटा मोटर्स ने मौजूदा आईसीई कारों के आधार पर 2 नए इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करने की भी घोषणा की है। ये मॉडल 2023 के अंत से पहले लॉन्च किए जाएंगे।

Tata Curvv बेस्ड EV से एक बार चार्ज करने पर 400kms से अधिक की रेंज की पेशकश करने की उम्मीद है। नए नाम टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल डिवीजन द्वारा दायर किए गए थे। उम्मीद की जा रही है कि इन नामों का इस्तेमाल आने वाली इलेक्ट्रिक कारों के लिए किया जा सकता है। कयास लगाया जा रहा है कि इसे 2024 तक लॉन्च किया जाएगा।

Tata Motors ने Curvv और Sliq नामों को ट्रेडमार्क किया था। टाटा मोटर्स इस वित्तीय वर्ष के अंत से पहले अल्ट्रोज़ हैचबैक का इलेक्ट्रिक वैरिएंट लॉन्च करेगी। यह भी उम्मीद की जा रही है कि कंपनी पंच आधारित माइक्रो इलेक्ट्रिक एसयूवी पर काम कर रही है। पंच बेस्ड ईवी 2023 में आने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.