टाटा मोटर्स भारत में सस्ती हाई परफॉरमेंस सेडान कार लॉन्च करेगी, जानिये कीमत
टाटा मोटर्स भी इसी सेगमेंट में अपनी हाई परफॉरमेंस कार Tigor JTP सेडान को जल्द ही भारत में लॉन्च करने की योजना बना रही है।
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। भारत में अब कम बजट में हाई परफॉरमेंस गाड़ियों की डिमांड लगातार बढ़ रही है ऐसे में अब टाटा मोटर्स भी इसी सेगमेंट में अपनी हाई परफॉरमेंस कार Tigor JTP सेडान को जल्द ही भारत में लॉन्च करने की योजना बना रही है। जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने इस साल ऑटो एक्सपो में Tiago JTP और Tigor JTP को पेश किया था।
सोर्स के मुताबिक टाटा इन दोनों हाई परफॉरमेंस कारों की कीमत 7 लाख रुपये से भी कम रख सकती है। बात Tigor JTP की करें तो यह अपने सेगमेंट की सबसे सस्ती हाई परफॉरमेंस सस्ती कार होगी। वैसे भारत में टियागो और टिगोर के नार्मल वर्जन भी उपलब्ध हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी Tiago JTP को अगले महीने लॉन्च कर सकती है। जबकि Tigor JTP को दिवाली के आसपास लॉन्च किए जाने की संभावना है। लेकिन कंपनी फिलहाल किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं दी है।
टिगोर JTP में 1.2 लीटर, 3 सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया जाएगा, जो 110 PS की पावर और 150 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया जाएगा। टाटा टिगोर JTR का अपने सेगमेंट में मुकाबला मारुति डिजायर से होगा।