विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TATA जल्द लॉन्च करेगा नई कॉम्पैक्ट सेडान, 6 एयरबैग्स के साथ मिलेगा नया और प्रीमियम लुक

Published: Thu, 06 Aug 2026 05:02 PM (IST)

TATA Tigor Facelift: TATA जल्द ही भारतीय बाजार में नई टिगोर फेसलिफ्ट को लॉन्च कर सकता है। इसमें नए एक्सटीरियर ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TATA Motors ने हाल ही में अपडेट के साथ Tiago लॉन्च की थी। अब अगला नंबर Tigor Facelift का है और उम्मीद है कि इसमें Tiag Facelift जैसे ही अपडेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, अभी कंपनी की तरफ से आधिकारिक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है।

एक्सटीरियर में क्या नया?

इस साल जून में TATA ने टिगोर फेसलिफ्ट के लिए डिजाइन पेटेंट फाइल किया था। इससे Tigor का एक नया रूप सामने आया जो अब ज्यादा प्रीमियम और SUV जैसा अपराइट स्टांस लिए हुए है। इंटीग्रेटेड DRL के साथ नए स्लीक हेडलैंप और ग्लॉसी ब्लैक फिनिश में कनेक्टिंग ट्रिम एलिमेंट जैसे फीचर्स नई Tiago की तरह ही है।

डिजाइन में बदलाव

हालांकि, बंपर का हिस्सा पूरी तरह से नया है और इसमें वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल स्लैट्स दिए गए हैं। मौजूदा मॉडल के गोल-मटोल प्रोफाइल की तुलना में यह बड़ा है और इसमें ज्यादा शार्प लाइन्स हैं। यह तब फायदेमंद हो सकता है जब भारत में SUV की पसंद लगातार बढ़ रही है। एक और मुख्य अपडेट फ्रंट कैमरा हो सकता है जो 360-डिग्री कैमरा सेटअप का हिस्सा हो सकता है।

इसके अलावा, इसके OVRMs में कैमरे मिल सकते हैं जो 360-डिग्री सराउंट व्यू मॉनिटर सिस्टम का हिस्सा है। साथ ही, रियर में Tigor Facelift में नए टेललैंप्ट और एक इंटरकनेक्टिंग ट्रिम एलिमेंट मिलने की उम्मीद है।

इंटीरियर में क्या होगा नया?

अगर इंटीरियर की बात की जाए तो TATA Tigor Facelift में नई टियागो वाले ही कई फीचर्स मिल सकते हैं। अपडेट में एक बड़ी फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल हो सकता है। इसके अलावा, इसमें प्रीमियम स्टीयरिंग व्हील, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले और वायरलेस फोन चार्जिंग शामिल हैं। सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग के साथ सेफ्टी किट को बेहतर बनाया जा सकता है।

इंजन के विकल्प

Tigor Facelift में मौजूदा पावरट्रेन विकल्प जारी रहने की उम्मीद है। पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है जो 86PS की पावर और 113nm का टॉर्क जनरेट करता है। बता दें कि, Tigor फैक्ट्री-फिटेड CNG किट के साथ उपलब्ध है। यह वेरिएंट 75.5PS की पावर और 96.5nm का टॉर्क देता है। दोनों ही इंजन के लिए ट्रांसमिशन विकल्पों में आपको 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT शामिल है।

यह भी पढ़ें- TATA Nexon Camo Edition हुआ लॉन्च, नए लुक और सनरूफ के साथ मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स