Tata Tiago EV: क्रूज कंट्रोल और स्पोर्ट्स मोड जैसे फीचर्स के साथ आएगी टाटा टियागो ईवी, देखें डिटेल्स
Tata Tiago EV भारत में इसी महीने लॉन्च होने वाली है। कहा जा रहा यह भारत में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार के रूप में आने वाली है। फिलहाल इसे 21.5kWh की बैटरी के साथ लाया जाएगा और डिजाइन को इसके कंबशन इंजन मॉडल से साझा किया जाएगा।

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Tata Tiago EV: देश की वाहन निर्माता कंपनी टाटा अपनी नई इलेक्ट्रिक हैचबैक कार को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसे 28 सितंबर को लॉन्च किया जा रहा है। अब खबर है कि नई कार मल्टी-मोड रीजनरेटिव ब्रेकिंग, क्रूज़ कंट्रोल और स्पोर्ट्स मोड्स जैसे फीचर्स के साथ आ रही है।
आपको बता दें कि कहा जा रहा है नई टियागो ईवी लॉन्च होने के बाद भारत में सबसे किफायती ईवी के रूप में आएगी। तो चलिए इसके बारे में जानते है।
Tata Tiago EV का बैटरी पैक
उम्मीद है कि टाटा टियागो ईवी को 21.5kWh का बैटरी पैक मिल सकता है। यह एक एंट्री-लेवल मोटर के साथ आएगा, जो 41hp की पावर और 105Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। इसके अलावा, टियागो में मिलने वाले बैटरी पैक को 1 घंटे 50 मिनट में 15kW DC फास्ट चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। साथ ही रटियागो EV को सिंगल चार्ज में 213km की रेंज देने का दावा किया गया है।
Tata Tiago EV का डिजाइन
अपकमिंग Tiago EV के लिए अनुमान है कि इसे मौजूदा ICE-पावर्ड Tiago की तरह ही लुक और डिजाइन दिया जाएगा। साथ ही Tigor और Nexon EV की तरह ही अपकमिंग टियागो में भी कॉस्मेटिक ब्लू हाइलाइट मिलने की भी संभावना है। साथ ही, इसके ग्रिल में बदलाव देखा जाएगा।
Tata Tiago EV की कीमत
टाटा टियागो ईवी को उम्मीद है कि 5 लाख रुपये से 7 लाख रुपये की रेंज में लाया जा सकता है। वहीं, इसकी लॉन्चिंग इसी साल अक्टूबर में हो सकती है। बता दें कि टाटा जल्द ही अपने Updated Tata Nexon EV, Tiago EV और Altroz EV को लॉन्च करने वाली है। इसके अलावा, बाद के दिनों में कुल 10 नए EVs को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।