Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tata Tiago EV vs Tata Tigor EV: दोनों में कौन अधिक दमदार, तुलना देख उड़ जाएंगे होश!

    भारतीय बाजार में ईवी का चलन काफी तेजी से बढ़ते जा रहा है। वहीं टाटा ने हाल के दिनों में अपनी सबसे किफायती और फीचर्स से भरपूर Tata Tiago EV को लॉन्च किया है। आज हम आपके लिए Tiago और Tigor की तुलना लेकर आएं है।

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Updated: Thu, 06 Oct 2022 06:48 PM (IST)
    Hero Image
    Tata Tiago EV vs Tata Tigor EV: दोनों में कौन अधिक दमदार

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Tata Tiago EV vs Tata Tigor EV: टाटा टियागो ईवी भारतीय बाजार में हाल के दिनों में सबसे नई और एक किफायती विकल्प के रूप में पेश हुई है। आज हम आपके लिए भारतीय बाजार में मौजूद Tata Tiago EV और Tata Tigor EV की तुलना लेकर आए है जिसे पढ़कर आप इन दोनों गाड़ियों के मुख्य अंतर को समझ सकते है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tata Tiago EV vs Tata Tigor EV बैटरी

    Tigor EV सिर्फ एक बैटरी ऑप्शन के साथ आती है। यह 26 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक है जिसे 59 hp परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर से जोड़ा गया है जो 170  Nm का पीक टार्क जनरेट करता है। यह  5.7 सेकेंड में 0-60 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। वहीं दूसरी ओर Tiago EV दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आती है। बेस XE और XT वेरिएंट के साथ छोटी 19.2 kWh लिथियम-आयन बैटरी उपलब्ध है, और फिर XT, XZ+ और XZ+ Tech Lux वेरिएंट के साथ बड़ा 24 kWh बैटरी पैक में ये आती है। दोनों बैटरी को PMS ई-मोटर से जोड़ा गया है जो बड़ी बैटरी के साथ 74 hp और 114 Nm का टार्क जनरेट करता है। यह  61 hp और 110 Nm का टार्क जनरेट करता है।

    Tata Tiago EV vs Tata Tigor EV रेंज

    Tata Tigor EV को एक बार चार्ज करने पर 306 किमी की ARAI-प्रमाणित रेंज समेटे हुए है। वहीं बड़ी बैटरी वाली Tiago EV में 315 किमी की संशोधित भारतीय ड्राइविंग साइकिल (MIDC) रेंज है, और छोटी बैटरी की MIDC रेंज 250 किमी है।

    Tata Tiago EV vs Tata Tigor EV चार्जिंग टाइम

    Tigor EV और Tiago EV दोनों ही कई चार्जिंग ऑप्शन के साथ आती है। आपको बता दे 15A चार्जिंग पॉइंट वाली Tigor EV को अपनी बैटरी को 0%-80% से चार्ज करने में 8 घंटे 45 मिनट का समय लगता है।वहीं एक 25 kW DC फास्ट चार्जर भी है जिसे चार्ज करने में 65 मिनट लगते हैं।Tiago EV में इसके आलावा , 3.3 kW AC चार्जर है जो छोटी 19.2 kWh बैटरी को 10-100 प्रतिशत से चार्ज करने में 5 घंटे और 5 मिनट का समय लेता है, जबकि बड़ी बैटरी में 6 घंटे और 20 मिनट लगते हैं।

    Tata Tiago EV vs Tata Tigor EV कीमत

    आपको बता दें Tata Tiago EV चार वैरिएंट XE, XT, XZ+ और XZ+ Tech Lux में उपलब्ध है।  बेस XE मॉडल के साथ कीमतें 8.49 लाख रुपये से शुरू होती हैं और बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जर के साथ टॉप-स्पेक XZ+ टेक प्लस के साथ 11.79 लाख रुपये तक जाती हैं।

    वहीं Tata Tigor EV भी चार वेरिएंट्स में XE, XM, XZ+ और XZ+ DT आती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत बेस मॉडल के साथ 12.49 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप-स्पेक मॉडल के लिए 13.64 लाख रुपये तक जाती है।