90 के दशक की एसयूवी TATA SAFARI की कीमत से आज उठेगा पर्दा, जानें इस कार से जुड़ी 3 खास बात
Tata Safari 90 के दशक से भारतीय बाजार में मौजूद है और ग्राहकों का एक बड़ा वर्ग इसके लॉन्च को लेकर इंतजार कर रहा है। Safari को आज अधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च किया जाएगा। आइए आपको बताते हैं इस कार से जुड़ी तीन खास बातें
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क।Tata Safari Launch Update: देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स लोगों के दिलों में बसे नाम 'Safari' को एक बार फिर ताजा करने जा रही है। कंपनी हाल ही में अपनी नई एसयूवी Tata Safari को दुनिया के सामने पेश किया था। जिसकी कीमत का खुलासा आज किया जाएगा। Tata Safari 90 के दशक से भारतीय बाजार में मौजूद है, और ग्राहकों का एक बड़ा वर्ग इसके लॉन्च को लेकर इंतजार कर रहा है। आज अपने इस लेख में हम आपके लिए लेकर आए हैं, इस कार से जुड़े कुछ खास पहलू जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे।
1998 में की गई थी लॉन्च: टाटा मोटर्स का सफारी नाम के साथ गहरा नाता है। इस कार को सबसे पहले 1998 में लॉन्च किया गया था। जिसके बाद इसे यूके के बाजार में उतारा गया। हालांकि कंपनी ने नए मॉडल के साथ इसे मार्डन फीचर्स से लैस किया है। इस लेजेंड्री कार को टाटा हैरियर का 7 सीटर वर्जन भी बताया जा रहा है। वहीं बीते वर्ष कंपनी ने इसे ग्रेविटास के नाम से मोटर शो में उतारा था। हालांकि यह कार हैरियर मॉडल से करीब 63 mm लंबी और 80 mm उंची और 72mm चौड़ी है।
Kryotec डीजल इंजन: इस SUV में 2.0 लीटर की क्षमता का दमदार Kryotec टर्बो डीजल इंजन दिया गया है। जो करीब 170hp की पावर जेनरेट करने में सक्षम है। यह इंजन 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से लैस है। इस कार को छह वेरिएंट XE, XM, XT, XT +, XZ और XZ + में उतारा जाएगा।
Land Rover प्लेटफॉर्म किया गया इस्तेमाल: कंपनी ने इस एसयूवी को तैयार करने के लिए Land Rover के OMEGARC प्लेटफॉर्म का प्रयोग किया है। यहां खास बात यह है कि इसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कंपनी की मशहूर एसयूवी टाटा हैरियर के लिए भी किया गया था। और यह लैंडरोवर का D8 प्लेटफॉर्म है। जिस पर बनी गाड़ियां ना सिर्फ फ्रेम और चेचिस के साइज में बड़ा होने कारण खास बन जाती हैं।
नोट: कीमत को लेकर माना जा रह है कि सफारी की कीमत 15 लाख के आसपास तय की जा सकती है।